Sunday, 31 March 2019

Abohar :- रेलगाड़ी से कटकर एक व्यक्ति की मौत

45 वर्षीय व्यक्ति ने रेलगाड़ी के आगे कूदकर की आत्महत्या

अबोहर। गांव दीवानखेड़ा निवासी व्यक्ति ने रविवार सुबह मानसिक परेशानी के चलते रेलगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। शव को जीआरपी ने समाज सेवी संस्था नर सेवा नारायण सेवा समिति की मदद से सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। जानकारी के अनुसार करीब 45 वर्षीय गंडा सिंह पुत्र भगवान सिंह के परिजनों ने बताया कि गंडा सिंह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था जिसके चलते रविवार सुबह करीब 4 बजे वह घर से लापता हो गया, जिसके बाद वे उसकी तलाश कर रहे थे कि कुछ समय बाद उन्हें सूचना मिली कि गंडा सिंह की बकैनवाला के निकट रेलगाडी की चपेट में आने से मौत हो गई है। इधर घटना का पता चलने पर जीआरपी के वधावा सिंह और दलीप सिंह मौके पर पहुचें और शव को सरकारी अस्पताल में रखवाया।

No comments:

Post a Comment

Popular Feed

Recent Story

Contact Form

Name

Email *

Message *

Featured News