Tuesday, 2 April 2019

Abohar :- अमृत मॉडल स्कूल में नया सत्र शुरू

अमृत मॉडल स्कूल में हवन यज्ञ से हुई नए सत्र की शुरूआत


Amrit Model School

अबोहर। स्थानीय सुंदर नगरी स्थित अमृत मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नए सत्र की शुरूआत मंगलवार को हवनयज्ञ से हुई। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक केसी कालड़ा व वीना कालड़ा मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित हुए। पंडित सुधीर द्वारा मंत्रोच्चारण किया गया। यज्ञ के दौरान उपस्थित मुख्यातिथि, प्रिंसीपल सुनीत कालड़ा, श्यामली कालड़ा व अध्यापकगणों ने यज्ञ में आहुतियां अर्पित की और स्कूल की उन्नति की कामना की। स्कूल प्रिंसीपल ने उपस्थित अध्यापकगणों को नए की सत्र की बधाई दी और स्कूल के नए नियमोंं से अवगत करवाया। उन्होंने अध्यापकों से अनुरोध किया कि वे विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ-साथ उनके नैतिक मूल्योंं पर भी खास ध्यान दें। कमजोर विद्यार्थियों पर अधिक ध्यान देकर उन्हें भी पढ़ाई में अव्वल बनाने के लिए प्रेरित किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Feed

Recent Story

Contact Form

Name

Email *

Message *

Featured News