Friday, 22 November 2019

सब हदें पार / पिता ने डेढ़ लाख रुपये में बेची बेटी, खरीदने वाले बाप-बेटे ने की ऐसी दरिंदगी



ऑनलाइन डेस्क एक्स मीडिया न्यूज, हरियाणा
आजकल हम अपने दिनचर्या में आये दिन ऐसी घटनाओं के बारे में पड़तें या सुनते रहते हैं, जिसके बाद हमारा भी इंसानियत और रिश्तों पर से यकीन तक उड़ जाता है। ऐसी ही एक घटना हरियाणा के सिरसा के रानिया थाना क्षेत्र में देखने को मिली, जिसे पढ़कर आप भी हैरान रह जाओगे और ऐसे दरिंदे बाप पर आपको भी बहुत गुस्सा आएगा। मामला है कि रानियां थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपनी ही बेटी को डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया। खरीदार ने युवती को बंधक बना लिया। उसके बाद उसने और उसके बेटे ने उक्त लड़की से बारी-बारी दुष्कर्म किया। पीड़ित युवती की शिकायत पर थाना रानियां पुलिस ने दरिंदे पिता सहित आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। सभी आरोपी अभी फरार बताएं जा रहे हैं।


पुलिस के अनुसार 23 वर्षीय पीड़ित युवती ने बताया कि उसके पिता ने जुलाई 2019 में उसे भूना निवासी गोपीराम के हाथ डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया था। गोपीराम ने उसे बंधक बनाकर रखा। पीडित युवती का आरोप कि गोपीराम और उसके बेटे पवन कुमार ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया। बाद में ये दोनों उससे वेश्यावृति के लिए रवाना करना चाहते थे। उसने विरोध किया तो उक्त लोगों द्वारा उसे बुरी तरह से मारा-पीटा गया।


पीड़ित युवती का कहना है कि गोपीराम और उसका बेटा पूरा गिरोह चलाते हैं। इस गिरोह में भूना निवासी ओम कुमार, कृष्ण, रमेश कुमार, अभोली निवासी संदीप और दिल्ली निवासी श्यामा राम शामिल हैं। ये सभी उसे जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। पुलिस इन सभी को तलाश रही है। मामले की जांच एएसआई किरण पाल कर रही है। उनका कहना है कि जीत कुमार सहित आठों आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

अब आप ही बताइए कि ये घटना पढ़ने के बाद आप क्या महसूस कर रहे हैं और ऐसे आरोपी को क्या सजा मिलनी चाहिए। अपने विचार देने के लिए कॉमेंट करें...

No comments:

Post a Comment

Popular Feed

Recent Story

Contact Form

Name

Email *

Message *

Featured News