Sunday, 31 March 2019

Abohar :- Allahabad Bank में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

इलाहाबाद बैंक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग


अबोहर। स्थानीय बाजार नंबर  12 के निकट बने इलाबाहाद बैंक में रविवार दोपहर शार्ट सर्किट से आग लग गई, लेकिन समय रहते घटना का पता चलने पर मौके पर पहुंची दमकल गाडी ने आग पर काबू पाया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार बैंक प्रंबधक अनिल शर्मा ने बताया कि रविवार स्टाफ के 4 कर्मचारी बैंक कार्यालय में बैठकर कार्य कर रहे थे तो इसी दौरान बैंक के बिजली बाक्स में अचानक शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई और उसका धुंआ बैंक के बाहर निकलता देख राहगीरों ने इसकी सूचना उनको दी, जिस पर उन्होंनें लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग को न बुझता देख उन्होंनें इसकी सूचना फायर ब्रिगेड विभाग को दी, जिस पर दमकल विभाग के कर्मचारी प्रगट सिंह व मेनपाल ने आग पर काबू पाया अन्यथा एक बड़ा हादसा टल सकता था। इस मौके पर बैंक कर्मचारियों में खुशबू, मुकेश गिल्होत्रा आदि मौजूद थे। उन्होंने इसकी सूचना बैंक के उच्चाधिकारियों को दी।

No comments:

Post a Comment

Popular Feed

Recent Story

Contact Form

Name

Email *

Message *

Featured News