Wednesday, 27 March 2019

Abohar :- तेज स्पीड कार ने तोड़ा फाटक, महिला सहित 3 लोग घायल :- X Media

तेज रफ्तार कार ने रेलवे फाटक तोड़ा 

- रफ्तार ज्यादा होने से कार सड़क किनारे खेतों में पेड से टकराई

- महिला सहित तीन लोग घायल


अबोहर। स्थानीय सीतो-मलोट रोड़ फाटक पर मंगलवार रात एक तेज रफ्तार कार ने क्षतिग्रस्त कर दिया और कार फाटक तोड़ते हुए पास के खेतों में एक पेड से जा टकराई। इस हादसे में कार सवार एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए, जिन्हे ईलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त हुए फाटक को ठीक करने का काम शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब ढाई बजे श्रीगंगानगर की ओर से आ रही एक तेज रफतार कार ने सीतो-मलोट रोड पर सीफेट के निकट स्थित बंद रेलवे फाटक को तोड दिया।

इस हादसे में गाडी की सपीड इतनी ज्यादा थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारें खेतों मेंं उतर गई और पेड से टकरा गई, जिससे कार में सवार कुरूक्षेत्र के अंतर्गत गांव मरकंडा निवासी हरजीत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह, गगनदीप पुत्र सुशील व उसकी पत्नी ज्योति घायल हो गए, जिन्हें 108 ऐंम्बूलेंस के चालकों ने ईलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद फरीदकोट रैफर कर दिया गया। इधर घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी महावीर तथा रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और गेटमैन के बयानों पर अगली कार्रवाई शुरू कर दी।

No comments:

Post a Comment

Popular Feed

Recent Story

Contact Form

Name

Email *

Message *

Featured News