Saturday, 30 March 2019

Abohar :- भारतीय किसान यूनियन द्वारा 18 अप्रैल तक नहरों में पानी छोड़ने की मांग

नरमें की बिजाई के लिए 18 अप्रैल तक नहरों में छोड़ा जाए पानी : बीकेयू


अबोहर। भारतीय किसान यूनियन कादिया की एक बैठक शनिवार को स्थानीय नेहरू पार्क में ब्लाॅक प्रधान बलदेव सिंह राजपुरा की अध्यक्ष्ता में हुई, जिसमें किसानों को पेश आ रही मुश्किलों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक के दौरान किसान नेताओं ने कहा कि 18 अप्रैल को सभी नहरों में पानी छोडा जाए ताकि नरमे की बिजाई समय पर हो सके। इसके अलावा गेंहू पर किसानों को सबसिडी दी जाए जो अभी तक नहीं दी गई। किसानों का सोसायटी का कर्ज माफ किया जाए तथा नरमे का अच्छी गुणवत्ता का बीज समय पर किसानों को दिया जाए।

No comments:

Post a Comment

Popular Feed

Recent Story

Contact Form

Name

Email *

Message *

Featured News