Saturday, 30 March 2019

Abohar :- गोपीचंद कॉलेज की लड़कियों फिर जिले में छाई

गोपीचंद कॉलेज की छात्राओं ने बीए प्रथम सेमेस्टर में फाजिल्का जिले में पहले तीन स्थानों पर किया कब्जा 




अबोहर। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ द्वारा बीते दिनाें घोषित बीए प्रथम सेमेस्टर के परिणामानुसार स्थानीय गोपीचंद आर्य महिला कॉलेज की छात्राअाें ने शाानदार प्रदशार्न करते हुए काॅलेज व अपने मात-पिता का नाम राेशान किया है। जिसमें नवनीत कौर ने 86.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पंजाब यूनिवर्सिटी में पांचवा तथा फाजिल्का जिले व काॅलेज में प्रथम स्थान, चंदन मोंगा ने 84.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर फाजिल्का जिले तथा कॉलेज में द्वितीय स्थाान अाैर सुशीला ने 84.38 प्रतिशत अंक प्राप्त कर फाजिल्का जिले तथा कॉलेज में तृतीय स्थान प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि फाजिल्का जिले में प्रथम तीन स्थानों पर गोपीचंद कॉलेज की छात्राओं ने कब्जा कर कॉलेज का गौरव बढ़ाया। कॉलेज का पास प्रतिशत 100 प्रतिशत रहा। 38.59 प्रतिशत छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। कॉलेज की शानदार उपलब्धि पर कॉलेज प्राचार्या डा. रेखा सूद हांडा ने समस्त स्टाफ, छात्राओं तथा उनके माता-पिता को हार्दिक बधाई देते हुए छात्राओं के सफल भविष्य की कामना की।

No comments:

Post a Comment

Popular Feed

Recent Story

Contact Form

Name

Email *

Message *

Featured News