Saturday, 30 March 2019

Abohar :- Bahawal Bassi School का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

गांव बहावल बासी के सरकारी प्राइमरी स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित


अबोहर। गांव बहावल बासी स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल में शनिवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्यातिथि ब्लाॅक प्राइमरी शिक्षा अधिकारी सुनीता कुमारी, स्कूल प्रबंधक कमेटी चेयरमैन जसकरण सिंह मन्नी, ब्लाॅक मास्टर ट्रेनर रविंद्र शर्मा द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए। स्कूल के मुख्याध्यापक भगवंत भठेजा ने बताया कि इस वर्ष स्कूल का परीक्षा परिणाम शानदार रहा है। पढो पंजाब पढाओं पंजाब की वार्षिक टैस्टिंग में भी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सभी बच्चों को बधाई देते हुए आगामी कक्षाओं में भी ऐसे ही परिश्रम जारी रखने की अपील की। इस अवसर पर अनीता कुमारी, सीमा रानी, शशि किरण, अमनदीप, परमजीत कौर, बच्चों के अभिभावक हरीश कुमार, वीना रानी, माया देवी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Popular Feed

Recent Story

Contact Form

Name

Email *

Message *

Featured News