Thursday, 28 March 2019

Abohar :- Gopichand College में 31 छात्राओं को किया गया सम्मानित :- X Media Punjab

 गोपीचंद कॉलेज में नगर की बालाजी आशीर्वाद संघ द्वारा होनहार 31 छात्राओं को किया गया सम्मानित




अबोहर। स्थानीय गोपीचंद आर्य महिला कॉलेज में वीरवार को वार्षिक परीक्षाओं में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की मेरिट लिस्ट में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाली विभिन्न कक्षाओं की 31 छात्राओं को नगर की प्रमुख समाजसेवी संस्था बालाजी आशीर्वाद संघ द्वारा नगद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ कॉलेज प्राचार्या सहित संघ के उच्च पदाधिकारियों मोतीराम गुप्ता, पवन भुकरका, कश्मीरी लाल बासल, धनपतराय सियाग, महावीर सुथार, रत्न लाल मित्तल, फकीर चंद गोयल द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया। सर्वप्रथम कॉलेज प्राचार्या डा. रेखा सुद हांडा ने सभी गणमान्य का कॉलेज प्रांगण में पहुंचने पर स्वागत किया। तत्पश्चात फकीर चंद गोयल ने संघ की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को चरित्रवान बनने की प्रेरणा दी। इस के बाद कॉलेज की छात्राओं रिया, सरोज, शीनम, रिंपी, पलक, सिमरजीत, रमनदीप, दीक्षा, रितु, अमनदीप, पवनप्रीत, रजनी, ज्योति, शालिनी, सोनमदीप, नंदिता, रिंचू, दिव्या, मोनिका, शिवाली, सपना, शिफाली, अनीशा, मिताली व अंजू को मुख्य अतिथि एवं सदस्यागणों द्वारा प्रोत्साहन राशि सम्मान रूप में भेंट की गई। कार्यक्रम के अंत में डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर ऊषा रानाडे ने छात्राओं ओर से एवम् प्राचार्या ने कॉलेज ओर से बालाजी आशीर्वाद संघ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निश्चित रूप से इस कार्यक्रम के द्वारा नगर की लड़कियों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए संदेश जाएगा और अन्य छात्राएं भी इनकी सफलता से प्रेरित होकर सफलता के नए अध्याय लिखेगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Feed

Recent Story

Contact Form

Name

Email *

Message *

Featured News