Friday, 29 March 2019

Abohar :- घर से खेलने का कह कर गया युवक, नहीं पहुंचा वापिस

घर से खेलने के लिए निकले युवक, खराब सड़क के कारण हुआ हादसा, एक युवक की हुई मौत, दो घायल




अबोहर। स्थानीय किलियांवाली रोड़ पर शुक्रवार सुबह घर से खेलने जा रहे बाईक सवार 3 युवक सड़क खराब होने के कारण एक गड्‌ढे से टकराकर सड़क के बीच गिर गए, जिससे तीनों घायल हो गए, तीनों को ईलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जिनमें एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार किलियांवाली रोड़ पर स्थित एक ढाणी निवासी करीब 11 वर्षीय जश्न पुत्र दर्शन सिंह, 13 वर्षीय जश्नदीप पुत्र काका सिंह तथा 11 वर्षीय निक्का पुत्र तरसेम सिंह सुबह करीब 8 बजे एक बाईक पर सवार होकर खेलने के लिए जा रहे थे। तभी रास्ते में सड़क खराब होने के कारण एक गड्‌ढे में टकराने से उनका बाईक अनियंत्रित हो गया और तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डाॅक्टरों ने निक्के की हालत को गंभीर देखते हुए उसे फरीदकोट रैफर कर दिया, लेकिन परिजन उसे ईलाज के लिए श्रीगंगानगर ले गए, जहां ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इधर जशनदीप को ईलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जबकि जशन को मामूली चोटें आई है। बताया जा रहा है कि मृतक बच्चा दूसरी कक्षा का छात्र था। पुलिस द्वारा मृतक बच्चे के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Feed

Recent Story

Contact Form

Name

Email *

Message *

Featured News