Tuesday, 26 March 2019

Gopichand College News :- मॉडल प्रदर्शनी आयोजित :- X Media

 गोपीचंद कॉलेज में बिजनेस प्लांस फॉर स्टार्टअप्स विषय पर मॉडल प्रदर्शनी करवाई



अबोहर। स्थानीय गोपीचंद आर्य महिला कॉलेज में प्राचार्या डा. रेखा सूद हांडा के योग्य मार्गदर्शन में कॉमर्स विभाग अध्यक्ष डा. मनोज फुटेला के नेतृत्व में कॉमर्स विभाग की छात्राओं द्वारा मॉडल बनाए गए और इन मॉडल की प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम में गोपीचंद कॉलेज की पूर्व अंग्रेजी विभागाध्यक्षा डा. इंदु प्रभा मुख्यातिथि के रूप में पहुंची। इस प्रदर्शनी में छात्राओं द्वारा बनाए गए मॉडल का विषय बिजनेस प्लांस फॉर स्टार्टअप्स रहा। इस मुकाबले में छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। परिणाम अनुसार जहां स्मार्ट शो विषय पर मॉडल बनाकर रितिका एंड ग्रुप में प्रथम स्थान हासिल किया तो वहीं स्मार्ट मानिया ऐप विषय पर मॉडल द्वारा कोमल एंड ग्रुप तथा लेवल्स ऑफ मैनेजमेंट विषय के मॉडल को प्रदर्शित कर प्रिया एंड ग्रुप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रितिका एंड ग्रुप ने एविऑन अ मॉल इन एरोप्लेन विषय पर तथा मनजीत एंउ ग्रुप ने ऑटोमेटिक स्ट्रीट लाइट विषय पर मॉडल बनाकर तृतीय स्थान पर रही। लीव बैग्स इको फ्रेंडली विषय पर मॉडल प्रदर्शित कर मंजीत एंड ग्रुप ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। इस उपलक्ष में प्राचार्या महोदया ने समस्त विजेता छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया व कॉमर्स विभाग को इस कार्यक्रम के सफल आयोजन की बधाई दी।

No comments:

Post a Comment

Popular Feed

Recent Story

Contact Form

Name

Email *

Message *

Featured News