Wednesday, 3 April 2019

शादी समारोह से वापिस लौट रहे परिवार की बच्ची को कार ने मारी टक्कर, हुई मौत

श्रीगंगानगर निवासी 8 वर्षीय बच्ची को कार ने मारी टक्कर, मौत

अबोहर/श्रीगंगानगर। गांव सैय्यदांवाली के निकट मंगलवार रात एक कार की टक्कर से 8 साल की बच्ची की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार श्रीगंगानगर के 2 एफडीएम निवासी 8 वर्षीय तनीशा पुत्री बलजीत सिंह फिरोजपुर से शादी समारोह से वापस आ रहे थे। सैय्यदांवाली के निकट पहुंचने पर पारिवारिक लोग फ्रेश होने के लिए कार से उतरे तो 8 वर्षीय तनीशा भी कार से उतर गई। तभी एक तेज रफ्तार कार ने तनीशा को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वे घायल हो गई। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों ने मौके पर तनीशा को श्रीगंगानगर के अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच सदर थाना अबोहर के एएसआई बजाज सिंह कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Feed

Recent Story

Contact Form

Name

Email *

Message *

Featured News