Wednesday, 3 April 2019

Abohar :- घर के बाहर तोड़फोड़ के बाद उखाड़कर ले गए सीसीटीवी कैमरे

तोडफोड व चोरी के आरोपी को अदालत ने जेल भेजा


अबोहर। सिटी टू पुलिस ने घर के बाहर गालियां निकालते, तोड़फोड़ करते हुए सीसीटीवी कैमरे उतारकर ले जाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसे न्यायाधीश दलीप कुमार की अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे जेल भेजने के आदेश दे दिए है। जानकारी के अनुसार सिटी टू पुलिस ने नगर थाना 2 की पुलिस ने गीता रानी के बयानों पर विशाल, नरसिंग, कोचि, शिवा, भूदमा के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने रामदेव नगरी निवासी विशाल को काबू करने में सफलता हासिल की है। बाकी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। गीता रानी ने आरोप लगाया थाा कि पांचों आरोपियों ने 17 मार्च 2019 को रात के समय उनके घर के बाहर गालियां निकालते हुए घर का दरवाजा तोड़कर व घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे उतारकर ले गए ताकि इनकी रिर्काडिंग सामने न आ सके।

No comments:

Post a Comment

Popular Feed

Recent Story

Contact Form

Name

Email *

Message *

Featured News