Wednesday, 3 April 2019

Abohar :- राम नवमी पर शोभायात्रा 13 अप्रैल को

सनातन धर्म सभा द्वारा विशाल शोभायात्रा 13 अप्रैल को


अबोहर। श्री सनातन धर्म सभा द्वारा श्री रामनवमी के उपलक्ष्य में विशाल शोभायात्रा 13 अप्रैल शनिवार को निकाली जाएगी। सभा के प्रधान सत्यनारायण गोयल ताऊ व महासचिव राम प्रकाश मित्तल ने बताया कि यह शोभायात्रा शनिवार दोपहर 2.30 बजे गौशाला प्रांगण से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए श्री सनातन धर्म सभा मंदिर गली नं 14 में पहुंचकर संपन्न होगी। इस शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां भी पेश की जाएंगी। इस शोभायात्रा के मुख्यातिथि जिला कांग्रेस प्रभारी संदीप जाखड़, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष धनपत सियाग, सरदार पटेल नर्सिंग कॉलेज के चेयरमैन डा. गौरीशंकर मित्तल और पंजाबी अग्रवाल सभा के प्रधान नरेश पाल बांसल होंगें। उन्होंने कहा कि शोभायात्रा के दौरान सभी शहरवासी अपने अपने प्रतिष्ठानों के आगे पुष्पवर्षा से इसका स्वागत करें। उन्होंने सभी शहर वासियों खासकर महिलाओं से इस शोभायात्रा में शामिल होकर भगवान श्री राम के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करते हुए पुण्य के भागी बनने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी शहरवासी श्री रामनवमी के पावन अवसर वाले दिन अपने-अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर दीपमाला या बिजली की लडियां लगाकर प्रकाश जरूर करें। 

No comments:

Post a Comment

Popular Feed

Recent Story

Contact Form

Name

Email *

Message *

Featured News