Wednesday, 3 April 2019

Abohar :- बाबा खेत्रपाल की दरगाह में असमाजिक तत्वों ने लगाई आग

नशेडियों ने लगाई पीर बाबा की दरगाह पर आग, पुलिस कर रही है जांच


बोहर। स्थानीय नई आबादी स्थित जेपी पार्क व बिजली बोर्ड के पीछे बनी पीर  खेत्रपाल बाबा की दरगाह पर मंगलवार रात कुछ नशेड़ी लोगों ने दरगाह पर पड़ी वस्तुओं को आग लगा दी, जिससे दरगाह पर सेवा करने वाले लोगों में रोष पाया जा रहा है। इधर मामले की सूचना सिटी टू पुलिस को दिए जाने पर पुलिस ने मौके पर जायजा लेते हुए यहां पर रात्रि गश्त बढाने का आश्वासन दिया है। दरगाह के सेवादार वलैती राम, कालूराम और चंद्र कांता ने बताया कि वे पिछले लंबे समय से इस दरगाह पर सेवा करते आ रहे हैं और अनेक लोग पीर बाबा की खेत्रपाल दरगाह पर माथा टेकने आते हैं। उन्होंने बताया कि जेपी पार्क में अक्स नशेड़ी किस्म के लोग मंडराते रहते हैं, जो अक्सर इस दरगाह के निकट भी घूमते रहते हैं मंगलवार रात भी नशेडी किस्म के लोगों ने इस दरगाह पर आग लगा दी, जिससे दरगाह पर रखी फोटो व अन्य सामान जल गया। उन्होंने बताया कि दरगाह के निकट बियर की बोतल व कुछ नशों के टीके इत्यादि भी पड़े हैं, जिससे साफ जाहिर है कि यह कार्य नशेडियों का ही है। घटना का पता चलने पर उन्होंने इस बात की सूचना सिटी टू पुलिस को दी, जिस पर पुलिस कर्मचारियों ने घटना का जायजा लेेते हुए जांच शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment

Popular Feed

Recent Story

Contact Form

Name

Email *

Message *

Featured News