Tuesday, 2 April 2019

Abohar :- जुडो सीखने वालों के लिए गुड न्यूज

 नि:शुल्क जुडो कोचिंग सेंटर में रजिस्ट्रेशन शुरू



judo, judo coaching center

अबोहर। जिला जुडो एसोसिएशन द्वारा स्थानीय पुरानी सूरज नगरी गली नं 5 नामदेव भवन में पिछले कई वर्षों से चलाए जा रहे नि:शुल्क जुडो कोचिंग सेंटर में स्कूल व काॅलेज के छात्र-छात्राओं के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गई है। एसोसिएशन के सचिव कुलदीप सोनी, उनके सहयोगी राष्ट्रीय खिलाड़ी विक्रम कुमार(ब्लैक बेल्ट), प्रवीण बिश्रोई और सुधीर कुमार ने बताया कि यह रजिस्ट्रेशन नि:शुल्क हर रोज शाम 4 से 7 बजे तक खुली रहेगी। जो भी इच्छुक युवक-युवती जुडो की नि:शुल्क ट्रेनिंग लेने का चाहवान हो, वह उनके सेंटर पर पहुंचकर अपना नाम दर्ज करवा सकता है। बता दें कि इस जुडो सेंटर से शिक्षा लेकर कई खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में मैडल प्राप्त कर शहर व अपने माता-पिता का नाम रोशन कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Feed

Recent Story

Contact Form

Name

Email *

Message *

Featured News