Monday, 1 April 2019

Abohar :- गाडी को ट्राले ने मारी टक्कर 6 लोग घायल

पिता की अस्थियां हरिद्वार प्रवाहित कर वापिस आ रहे परिवार की गाडी को ट्राले ने मारी टक्कर, 6 लोग घायल



अबोहर। गांव उस्मानखेड़ा के निकट साेमवार सुबह एक ट्राले की टक्कर से एक गाडी सड़क किनारे पलट गई, जिससे कार में सवार 6 लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें श्रीगंगानगर के टांटियां अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार श्रीगंगानगर निवासी विमल गुप्ता के पिता का एक सप्ताह पूर्व देहांत हो गया था। वह साेमवार काे अपने परिजनों सहित अपने पिता के अस्थियां हरिद्वार में प्रवाहित कर वापिस श्रीगंगानगर आ रहे थे, कि सुबह करीब साढे 5 बजे जब उनकी गाडी उसमानखेड़ा के निकट पहुंची तो एक ट्राले ने उनकी गाडी को टक्कर मार दी, जिससे उनकी गाडी सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में गाडी में सवार विमल, मोहित गुप्ता व जगदीश बुरी तरह से घायल हो गए जबकि गाडी में सवार पंकज गुप्ता पुत्र नंद किशोर, विमल का बेटा विनम्र तथा चालक विश्वजीत पुत्र गुरदेव मामूली रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने गाडी के शीशे तोड़कर घायलों को श्रीगंगानगर के टांटियां अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं घटना के बाद से ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची चौकी कल्लरखेड़ा की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Feed

Recent Story

Contact Form

Name

Email *

Message *

Featured News