Thursday, 4 April 2019

Abohar :- डीएवी कॉलेज के छात्रों का आया मैरिट लिस्ट में नाम

डीएवी कॉलेज के विद्यार्थियों ने पंजाब विश्वविद्यालय की मैरिट सूची में पांच स्थान किए हासिल

 
अबोहर। पंजाब विश्वविद्यालय द्वारा बीते दिनों बीएससी एग्रीकल्चर पांचवे सेमेस्टर के घोषित परीक्षा परिणामों में स्थानीय डीएवी कॉलेज के विद्यार्थियों ने पंजाब विश्वविद्यालय की मैरिट सूची में पांच स्थान हासिल कर कॉलेज व अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। जिसमें सुनंदिनी ने पंजाब विश्वविद्यालय की मैरिट सूची में दूसरा, रमनप्रीत कौर ने तीसरा, सिमरजीत कौर ने चौथा, उज्ज्वल ने छठा और ऊरविंद्र कुमार ने नौवां स्थान हासिल किया। कॉलेज के प्राचार्य डा. राजेश कुमार महाजन ने छात्रों की इस सफलता पर कृषि विभागाध्यक्ष डा. नवदीप सहित समूह स्टाफ तथा छात्रों सदस्यों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

No comments:

Post a Comment

Popular Feed

Recent Story

Contact Form

Name

Email *

Message *

Featured News