Monday, 15 April 2019

Abohar :- क्या आप भी देवी-देवताओं की झांकियां निकालकर धार्मिक भावनाओं के साथ कर रहे है खिलवाड़

देवी-देवताओं की झांकियां निकालना धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ : भालोठिया



* श्री रामशरणम् आश्रम द्वारा अमृत मॉडल स्कूल में सामूहिक सुंदरकांड पारायण यज्ञ आयोजित


अबोहर। श्री रामशरणम् आश्रम द्वारा स्थानीय अमृत माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सामूहिक सुंदरकांड पारायण यज्ञ का आयोजन किया गया। उपस्थित संगत को संबोधित करते हुए मुख्य सेवक मदनलाल भालोठिया ने कहा कि न जाने कैसे चरित्र, चाल-चलन और रहन-सहन वाले लोग कभी भगवान श्री राम जी, कृष्ण जी, शिवजी, वैष्णों माता व अन्य देवी-देवताओं तथा महापुरुषों का स्वरूप धारण करके सरेआम धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करते हैं। कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए आयोजक ऐसी झांकियों का प्रबंध करते हैं, लेकिन मनोरंजन करने की आड़ में हमारे पूजनीय ईष्ट देवों का अत्यंत निरादर होता है। सभी धार्मिक संगठनों व प्रबुद्धजनों को एकजुट हो कर ऐसे आयोजनों पर पाबंदी लगाने की आवश्यकता है। भगवान वाल्मीकिय जी की संस्कृत भाषा में रचित रामायण को सरल हिंदी भाषा में स्वामी श्री सत्यानंद जी महाराज द्वारा अनुवादित सुंदरकांड के सभी दस सर्गों की कम्रवार व्याख्या करते उन्होंने कहा कि जिस प्रकार रामायण ग्रंथ के पात्रों की मनोकामनाएं पूर्ण करता है, वैसे ही पूरे विश्वास के साथ सुंदरकांड का पारायण करने वाले की भी सभी कामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने बताया कि रामशरणम का उद्देश्य अनुशासन व नियमों में रहकर समाज में व्याप्त वहमों-भ्रमों, आडंबरों को समाप्त करना है। गुरूजनों ने सेवा, सिमरण व सत्संग में स्वयं की अधिकाधिक भागीदारी को प्रभावी बनाने का संदेश दिया है। उन्होंने बताया कि स्वामी श्री सत्यानंद जी महाराज का प्रकटोत्सव व रामभक्त श्री हनुमानजी महाराज का जन्मोत्सव शुक्रवार को सायं सांढ़े 7 बजे से 9 बजे तक हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। उन्होंने सभी ईलाका वासियों से समयानुसार कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment

Popular Feed

Recent Story

Contact Form

Name

Email *

Message *

Featured News