Wednesday 31 July 2019

X Media News | शहीद उधम सिंह क्लब द्वारा शहीदी दिवस पर किया पौधारोपण

शहीद उधम सिंह क्लब द्वारा शहीदी दिवस पर किया पौधारोपण


अबोहर। शहीद उधम सिंह क्लब द्वारा उधम सिंह का 80वां शहीदी दिवस स्थानीय बस स्टैंड के सामने शहीद उधम सिंह पार्क में बड़ी श्रद्धा से मनाया गया। इस अवसर पर क्लब सदस्यों व कंबोज सभा के सदस्यों ने सर्वप्रथम शहीद उधम सिंह की प्रतिमा के समक्ष नतमस्तक होते हुए फूल मालाएं पहनाकर उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य मेहमान के तौर पर लोक अदालत के सदस्य एवं सेवानिवृत्त एसडीएम बीएल सिक्का व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमनदीप सिंह धालीवाल थे। विशेष मेहमानों में कंबोज सभा के अध्यक्ष केवल कृष्ण कंबोज, वन रेंज अधिकारी बलविंद्र सिंह, स्वास्थय विभाग के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर डा. रमेश वर्मा, एपीओ गौरव कुमार, ढाणी लटकन के मेंबर विनोद कुमार शामिल थे, जबकि अध्यक्षता क्लब के चेयरमैन एडवोकेट देसराज कंबोज ने की। इस दौरान वातावरण को प्रदूषण मुक्त करने के उद्देश्य से प्रतिमा के आसपास पौधे भी लगाए गए। उपस्थिति को संबोधित करते हुए बीएल सिक्का ने कहा कि जिन शहीदों की बदौलत आज हम आजाद भारत में सांस ले रहे है उनका कर्ज जीवन भर चुकता नही कर सकते। हमें उनकी कुर्बानियों को सदैव याद रखना चाहिए।

क्लब के चेयरमैन एडवोकेट देसराज कंबोज ने कहा कि आज विद्यार्थियों व युवाओं में देश भक्ति के प्रति भावना पैदा करने के लिए स्कूलों व काॅलेजों में प्रश्नोतरी तथा अन्य गतिविधियां करवानी चाहिए, ताकि विद्यार्थी देश भक्तों के जीवन से प्रेरित होकर उनके बताए रास्ते पर चल सके। इस दौरान शहीद उधम सिंह पार्क में दर्जन छायादार पौधे लगाए गए। इस अवसर पर दर्शन लाल चुघ, डा. धन्ना सिंह कंबोज, रवि पाल कंबोज, हरबंस सिंह कुक्कड़ हैप्पी, योगराज मेहता, गांव केराखेड़ा के सरंपच राम कुमार, चिमन लाल वधवा, शहीद उधम सिंह एनजीओ के प्रधान संदीप कंबोज के अलावा अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment