Monday, 2 December 2019

कैंप लगाकर 200 दिव्यांगों को बस व रेलवे पास वितरण किए



अबोहर. स्थानीय सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल लड़के में रविवार को दिव्यांगों के लिए बस व रेलवे पास वितरण करने के लिए एक कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि अबोहर कांग्रेस प्रधान मोहनलाल ठठई द्वारा करीब 200 दिव्यांगों को बस पास व रेलवे पास वितरित किए गए।

उपस्थिति को संबोधित करते हुए ठठई ने कहा कि अबोहर व आसपास के इलाके में विपन शर्मा द्वारा दिव्यांगों के लिए सच्ची सेवा की जा रही है। शर्मा द्वारा हर शुक्रवार को सरकारी अस्पताल में दिव्यांगों के सर्टिफिकेट आदि बनवाने का कार्य भी निरंतर किया जा रहा है। उन्होंने कहा लोग तो कुछ घंटे या महीने ही सेवा करते है लेकिन विपन है कि जो एक सप्ताह या महीने नहीं बल्कि पूरा साल ही समाज सेवा में जुटे रहते हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की तरफ से विश्वास दिलवाया कि वे सदा उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है और यदि किसी दिव्यांग को किसी प्रकार की सरकारी सहायता नहीं मिल रही तो वह विपन को या उन्हें सूचित करवाएं ताकि उन्हें सरकार द्वारा दी जा रही सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाए। इस कैंप में विपन शर्मा एवं भूपेंद्र शर्मा द्वारा जरूरतमंद लोगों के रेलवे पास व पेंशन के फार्म भी भरे गए।

समाजसेवी मंगत राय बठला ने भी शर्मा द्वारा की जा रही नि:स्वार्थ सेवा को बहुत सराहा। इस कार्यक्रम में मंच संचालन सुभाष शाक्य द्वारा किया गया। अंत मे समाजसेवी शर्मा ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी महानुभावों का धन्यवाद किया व स्कूल के प्रिंसीपल राजेश सचदेवा का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने इस कार्यक्रम में अपना पूर्ण सहयोग दिया। इस अवसर पर पंजाबी सभ्याचार मंच के चेयरमैन बीएल सिक्का, प्रधान गुरचरण सिंह गिल, यूथ कांग्रेस प्रधान पुनीत अरोड़ा सोनू, एडवोकेट देसराज कंबोज, पंकज गिल्होत्रा, विजय दहूजा, रविंद्र ढाका, अनिल सियाग, नरोत्तम सिंह आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Popular Feed

Recent Story

Contact Form

Name

Email *

Message *

Featured News