Saturday, 20 April 2019

Abohar :- मानव सेवा समिति के सेवादारों ने किया पुन्य का कार्य

मानव सेवा समिति के सेवादारों ने स्लम एरिया में लोगों को बांटा चूरमा


अबोहर। समाजसेवी संस्था मानव सेवा समिति के सेवादारों द्वारा श्री हनुमान जयंती के अवसर पर स्लम एरिया में रहने वाले गरीब लोगों को चूरमा वितरित किया गया। संस्था के सेवादारों ने बताया कि रावत गांधी द्वारा श्री हनुमान जयंती पर संस्था को चूरमा भेंट किया गया, जिसे संस्था के सेवादारों द्वारा स्लम एरिया में रहने वाले लोगों में बांट कर हनुमान जयंती मनाई गई। संस्था द्वारा रावत गांधी का चूरमा भेंट करने पर आभार व्यक्त किया गया। इस कार्य में संस्था के सेवादार सतदेव, दीपक कंबोज, मनप्रीत सिंह और गौरव कंबोज ने अपना सहयोग दिया।

No comments:

Post a Comment

Popular Feed

Recent Story

Contact Form

Name

Email *

Message *

Featured News