Sunday 24 November 2019

Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 25 नवंबर 2019

Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 25 नवंबर 2019



★ मेष राशि


आज के दिन आप धन सम्बन्धी मामलों में सक्रियता बरतें, यह आपके लिए लाभदायक प्राप्त हो सकता है। आज आपके लिए निकट की यात्रा का योग बन रहा है। अपने व्यक्तित्व को सजावटपूर्ण बनाकर आप यश प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकते हैं। आपको आज अनावश्यक क्रोध से बचना चाहिए, यह आपको हानि पहुंचा सकता है। प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है। बातचीत सोच-विचार कर करेंगे तो स्थितियों पर नियंत्रण रह सकता है।

★ वृष राशि


आज के दिन आपको सक्रिय व गतिशील रहने की आवश्यकता है, लाभप्रद हो सकता है। दाम्पत्य जीवन सम्बन्धित में प्रगाढ़ता आने का योग है। आपकी मानसिक क्षमता बढ़ी रहेगी। भौतिकतावादी और अति विलासिता से बचे तो बेहतर होगा। अनावश्यक व्यय से बचने की जरूरत है। वाद-विवाद में समय न बर्बाद करें।।

★ मिथुन राशि


आज का दिन आपके लिए आर्थिक मामलों में सावधान रहने का है। इस समय आपका व्यय बढ़ा हुआ रहेगा, इसलिए खर्च को लेकर सावधान रहें। विरोधियों व विवादित मामलों से दूरी बनाए रखें। लेन-देन को लेकर सचेत रहें और आज के दिन कर्ज लेकर कोई भी नया कार्य शुरू न करें। अनावश्यकत तनाव न ले, इससे हानि ही होगी। थोड़ा समय ईश्वर में लगाएंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा।

★ कर्क राशि


काफी समय से चल रहे प्रयास अब सार्थक सिद्ध होने का योग है। उपहार व सम्मान का योग बन रहा है। किसी निकटस्थ के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। प्रतियोगिता सम्बन्धित मामलों में सक्रिय रहे, सफलता मिलने का योग है। आज आप किसी भी अनावश्यक वाद-विवाद में समय न गंवायें।

★ सिंह राशि


कार्य व्यवसाय में चल रहे योग सार्थक होंगे। घर परिवार सम्बन्धित किसी वस्तु की खरीददारी का योग भी है। छोटी बातों पर क्रोध घातक हो सकता है। नवीन योजनाओं पर कार्य शुरू कर सकते हैं। आज आपको बातचीत में सावधानी बरतने की जरूरत है।

★ कन्या राशि


आज आपकी धार्मिक व मांगलिक कार्यों में आपकी भागीदारी बढ़ने का योग है। इस अवधि में आपका पराक्रम बढ़ा चढ़ा रहेगा, जिससे आपके कार्य आगे बढ़ेंगे। आज आपके लिए निकट की यात्रा का योग बन रहा है। थोड़ा समय पूजा अराधना में व्यतीत करना श्रेयस्कर होगा। स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की आवश्यकता है।

★ तुला राशि


आज आपका दिन बहुत अच्छा कहा जा सकता है। आपके दाम्पत्य जीवन में प्रगाढ़ता आने का योग बन रहा है। आपका व्यक्तित्व तीव्रता के साथ परिवर्तनशील रहेगा। धन के लेन-देन के मामलों में सचेत रहे और अनावश्यक विवादों से बचें।

★ वृश्चिक राशि


आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। खानपान के प्रति नियंत्रण रखें। धन सम्बन्धित मामलों में कार्य करने पर सफलता प्राप्त होगी। बुद्धि विवेक का इस्तेमाल कर निर्णय ले, इससे आपको तनाव नहीं रहेगा। बातचीत में आपको आज शालीनता का ध्यान रखने की आवश्यता है।

★ धनु राशि


आज आपका दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। सक्रियता व बुद्धिमत्ता से कार्य सिद्ध कर लें। दैनिक जीवन सम्बन्धित कार्य पूर्ण होने का योग बन रहा है। निकट की यात्रा का योग है, धन के व्यय के कारण आपका बजट बिगड़ सकता है। आज आपको वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है।

★ मकर राशि


आज का दिन आपके लिए शिक्षा व प्रतियोगिता सम्बन्धित मामलों में अनुकूलता प्राप्त होने का योग है। आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। इस समय में सक्रिय होकर लाभ उठा लें। मनोरंजन व विलासितापूर्ण माहौल में समय व्यतीत होगा। आलस्य की वजह से आपको हानि हो सकती है। धीरज से आज आपको काम लेने की आवश्यकता है।

★ कुम्भ राशि


आज के दिन घर परिवार व व्यवसाय सम्बन्धित मामलों में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। काफी दिनों से चल रही भाग दौड़ के कारण आप शारीरित रूप से अस्वस्थ्य हो सकते हैं। कार्य योजनाओं के प्रति संशय अभी बना रहेगा। आज आपको अपनी सक्रियता बनाए रखने की जरूरत है। इससे आपको तनाव कम होगा और लाभ की संभावना बढ़ सकती है।

★ मीन राशि


आज का दिन आपके लिए अच्छा कहा जा सकता है। इस समय आपका पुरुषार्थ बढ़ा चढ़ा रहेगा। जिसके कारण काफी समय से रुके कार्य पूर्ण होंगे। धार्मिक व मांगलिक कार्यो में भागीदारी बढ़ेगी। निकटजनों के सहयोग से बेहतर स्थिति बनने का योग है। थोड़ा समय पूजा पाठ में लगाएंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा।

पोस्ट सबंधित कोई विचार देने के लिए कॉमेंट करें

1 comment: