Thursday, 28 November 2019

कार्रवाई / एडिशनल कमिश्नर ने किया नगर निगम का औचक दौरा 6 अधिकारी मिले गैरहाजिर

गैरहाजिर अधिकारियों व कर्मचारियों को नोटिस जारी करने का आदेश 

 

 अबोहर. नगर निगम अबोहर की एडिशनल कमिश्नर पूनम सिंह ने कार्यभार संभालने के बाद वीरवार को पहली बार निगम कार्यालय में पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान निगम के 6 अधिकारी व कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए। इस पर उन्होंने उनकी अनुपस्थिति दर्ज कर उन्हें नोटिस जारी करने के निर्देश जारी किए। चैकिंग के दौरान उन्होंने निगम के कर्मचारियों व अधिकारियों को अपनी ड्यूटी ईमानदारी से निभाने के निर्देश दिए। 

निगम कार्यालय में अव्यवस्था को देखते हुए उन्होंने कार्यालय के मुख्य गेट पर एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई, जिसे निगम कार्यालय में आने जाने वाले कर्मचारियों सहित आम लोगों का रिकार्ड दर्ज करने के निर्देश दिए। निगम अधिकारी मंगत वर्मा ने बताया कि उन्हें आदेश दिए गए हैं कि क्षेत्र में फुटपाथ पर कब्जा करने वालों पर सख्ती की जाए और कब्जा हटवाकर पैदल चलने वाले लोगों को राहत दिलाई जाए। इसके अलावा अतिरिक्त कमिश्नर ने शहर में निगम के बकाया पड़े टैक्स वसूलने का अभियान चलाने के भी आदेश जारी किए।

No comments:

Post a Comment

Popular Feed

Recent Story

Contact Form

Name

Email *

Message *

Featured News