Sunday, 1 December 2019

गंग कैनाल से मिला 27 नवंबर से लापता व्यक्ति का शव



अबोहर. 27 नवंबर को घर से लापता हुए गांव झुम्मियांवाली निवासी व्यक्ति का शव रविवार बाद दोपहर गंग कैनाल से बरामद हुआ। खुईखेड़ा पुलिस ने मृतक के शव को समाजसेवी संस्था नर सेवा नारायण सेवा समिति के सहयोग से फाजिल्का के अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।


जानकारी के अनुसार करीब 32 वर्षीय सुरेन्द्र कुमार पुत्र ओम प्रकाश मानसिक परेशानी के चलते 27 नवंबर को बाईक पर घर से गया था लेकिन वापिस नही लौटा। जिसके बाद से ही परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, कि रविवार को उसका शव गांव आजमवाला से पतरेवाला मध्य नहर मेंं अटका हुआ मिला। जबकि मृतक का बाईक गांव कमालवाला के निकट मिला था। इधर इस घटना का समाचार मिलते ही पुलिस व परिजन मौके पर पहुचें और शव को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्य जगदेव बराड़ और रवि भी मौके पर पहुचें, जिन्होंने पुलिस की मौजूदगी में शव को फाजिल्का के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस मृतक के परिजनों के बयान पर कार्रवाई कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Feed

Recent Story

Contact Form

Name

Email *

Message *

Featured News