Sunday, 1 December 2019

जानिए किस देश में रेप करने वालों को मिलती है क्या सजा, इन देशों में बीच चराहे मे काट दिया जाता है गला



नई दिल्ली. बीते दिनों हैदराबाद में महिला डॉक्टर से हुए दुष्कर्म ने लोगों को दिल्ली के निर्भया कांड की याद दिला दी है। भारत में कुछ ऐसा होता है कि जहां दुष्कर्म आदि का कोई मामला सामने आता है, तो लोग प्रदर्शन करने लगते हैं। कैंडल मार्च निकालते हैं। फिर कुछ दिनों बाद सब बंद हो जाता है। लोग मामले को ही भूल जाते हैं। कुछ मामलों में आरोपी पकड़े जाते हैं तो कुछ मामलों में पता ही नहीं चलता कि रेपिस्ट कौन था? जिन मामलों में आरोपी पकड़े जाते हैं, उसका ट्रायल शुरू होता है और कोर्ट-कचहरी में कई साल बर्बाद हो जाते हैं। लेकिन दुनिया में हर देश का ये हाल नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां दुष्कर्मियों को रूह कंपाने वाली सजा दी जाती है, तो आईए जानते हैं ऐसे ही कुछ देशों के बारे में....

यूएसए (USA) : अमेरिका में रेप के मामले दो कैटेगरी में रखे जाते हैं। इनमें से एक आता है स्टेट लॉ के अंतर्गत, दूसरा फेडरल लॉ के अंदर। अगर रेप के केसेस फेडरल लॉ के अंतर्गत आते हैं तो आरोपी को उसकी मौत तक जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया जाता है।


ईरान (IRAN) : इस देश में रेपिस्ट को फांसी की सजा दी जाती है। इसमें कई आरोपियों को फांसी पर लटकाया जाता है तो कुछ को बेहद दर्दनाक तरीके से मौत दी जाती है। हालांकि, इस देश में भी ट्रायल के दौरान दुष्कर्म पीड़िता को बेफिजूल के सवालों का सामना करना पड़ता है।

इजिप्ट (EGYPT) : इस देश में भी रेपिस्ट्स को आरोप सिद्ध होते ही आरोपी को सीधे फांसी से लटका दिया जाता है।

अफगानिस्तान (AFGANISTAN) : इस देश में रेप के आरोपियों को आरोप सिद्ध होने के ठीक 4 दिन के अंदर सिर पर गोली मार दी जाती है। अगर ये तरीका नहीं अपनाया जाता है तो उन्हें फांसी पर चढ़ा दिया जाता है।

नार्थ कोरिया (NORTH KOREA) : इस देश में रेप के आरोपी को सरेआम सिर में गोली मार दी जाती है।

सऊदी अरब (SAUDI ARABIA) : इस देश में रेपिस्ट को सभी के सामने घुटने पर बिठाया जाता है। इसके बाद तेजधार हथियार से उसका गला धड़ से अलग कर दिया जाता है।

चीन (CHINA) : भारत का पड़ोसी देश चीन भी दुष्कर्म के मामलों में सख्त सजा देने का पक्षधर है। यहां आरोप तय होने के बाद रेपिस्ट को मौत की सजा दी जाती है।

अब अगर आप के मन में भी ये विचार चल रहा है कि भारत में ही रेपिस्ट के लिए कोई सख्त कानून क्यों नहीं बनाया जा रहा तो आप हमें कमेंट बॉक्स में अपने विचार जरूर दें और ऐसे आरोपियों के लिए क्या सजा मिलनी चाहिए अपने विचार जरूर लिखें. इसके साथ ही इस पोस्ट को भी अपने साथियों के साथ शेयर करें ताकि हमारे भारत में भी रेपिस्टों के लिए सख्त कानून बन सके।

No comments:

Post a Comment

Popular Feed

Recent Story

Contact Form

Name

Email *

Message *

Featured News