Sunday, 29 December 2019

क्या आप भी ठंड से बचने के लिए जलाते है कमरे में अंगीठी, तो पढ़िए अंगीठी के धूंए ने कैसे ले ली दो जिंदगियां



पंजाब. पटियाला के राजपुरा के शाम नगर इलाके में शनिवार रात अंगीठी की गैस चढ़ने से कपड़ा व्यापारी चाचा-भतीजे की दम घुटने से मौत हो गई जबकि व्यापारी के दो बेटे अस्पताल में भर्ती हैं। रविवार सुबह पड़ोसियों ने देखा कि मोहम्मद अफरीदी का परिवार नहीं उठा। कमरा खाेलकर देखा ताे परिवार बेसुध पड़ा था। उन्होंने पुलिस को सूचना आैर सभी को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर्स ने दो को मृत घोषित कर दिया था। दरअसल, यूपी का कपड़ा व्यापारी मोहम्मद अफरीदी (50) अपने बेटे सोनू (25), मोसीन (15) और भतीजे शाबाद (18) के साथ शाम नगर में जामा मस्जिद के पीछे घर की कमरे में लंबे समय से किराये पर रह रहा था। शनिवार रात परिवार के चारों सदस्य काम से लौटने के बाद छत पर अंगीठी में आग जलाकर हाथ सेंकने लगे। बाद में उन्होंने अंगीठी को कमरे में ले जाकर रख दिया जिससे कमरा गर्म रहे। कुछ देर बाद परिवार के चारों सदस्य उसी कमरे में सो गए। कमरा चारों तरफ से बंद होने से अंगीठी के धुएं से निकलने वाली कार्बन मोनो आॅक्साइड गैस से मोहम्मद अफरीदी और उसके भतीजे शाबाद का दम घुट गया। अफरीदी के बेटे सोनू और मोसीन बेसुध का उपचार चल रहा है। पुलिस ने धारा 174 की कार्यवाही की है।

इससे पहले भी बहुत से लोगों ने गंवाई हैं जाने

लुधियाना- 16 दिसंबर. गुरु अमरदास काॅलोनी में अंगीठी जलाकर सोए बलकार की धुंए में दम घुटने से मौत हो गई। वह फैक्टरी में नौकरी करता था। सुबह नहीं उठा तो लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो वह मृत मिला था।

लुधियाना- 24 दिसंबर.  इंदर विहार काॅलोनी में कमरे में रात को कोयला जलाकर सो रहे परिवार के 2 बच्चों की गैस चढ़ने से मौत हो गई थी। मंगलवार सुबह मकान मालिक ने सभी को अस्पताल पहंुचाया था।

पटियाला- 22 दिसंबर.
अर्बन एस्टेट में काेयले की अंगीठी जलाकर सोई मां-बेटी की दम घुटने से मौत हो गई। 22 दिसंबर की रात अंगीठी जलाकर सो गया था। प्रियंका (21) और सवा साल की बेटी की मौत हो गई।

संगरूर- 26 दिसंबर. लहरागागा के गांव अलीशेर में झाेपड़ी में अाग लगने से 50 साल का व्यक्ति जिंदा जल गया। मृतक भोला के बेटे लवदीप ने बताया कि पिता ठंड से बचने को घास-फूंस की बनाई झोपड़ी में आग जलाकर सो रहे थे।

No comments:

Post a Comment

Popular Feed

Recent Story

Contact Form

Name

Email *

Message *

Featured News