Monday, 13 January 2020

उबर कैब में सो रही थी महिला, जागी तो ड्राइवर कर रहा था रेप और बाद में बोला....

उबर कैब में सो रही थी महिला, जागी तो ड्राइवर कर रहा था रेप और बाद में बोला....



खबर जरा हट के
आधुनिक युग में लोगों की मानसिकता इतनी गिर गई है कि हर किसी के मन में जहर भरा हुआ है, वह चाहे किसी से ईर्षा का हो या फिर मन में सेक्स की इच्छा। ऐसे में एक महिला ने आरोप लगाया है कि जब वह पार्टी से घर लौट रही थी तो उबर ड्राइवर ने उनका रेप किया। महिला का कहना है कि पार्टी में शराब पीने के बाद उसने कैब ली थी और रास्ते में सो गई, जब वह जगी तो पाया कि ड्राइवर उनका रेप कर रहा है।



उबर कैब में रेप का ये मामला अमेरिका के कैलिफोर्निया के फोंटाना का है। स्थानीय पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि महिला की ओर से उबर ड्राइवर पर रेप का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने बताया कि दोस्तों के साथ रात में पार्टी करने के बाद वह अपने घर लौट रही थी। पुलिस का कहना है कि उबर ड्राइवर ने महिला से संबंध बनाने की बात कबूल कर ली है, लेकिन उसने कहा कि सहमति से संबंध बने थे।


रविवार को महिला ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस के मुताबिक, महिला शनिवार की रात को पार्टी की थी और उसके बाद उबर कैब बुलाई थी। पुलिस ने संदिग्ध उबर ड्राइवर की पहचान अलोन्सो कैले के रूप में की है। उसने खुद ही पुलिस से संपर्क किया था। पुलिस से संपर्क करने के बाद अलोन्सो ने कहा था कि सहमति से संबंध बने, लेकिन उसे डर है कि महिला रेप की बात कह सकती है।



जब जांचकर्ताओं ने अलोन्सो से पूछताछ की तो उसने सहमति से संबंध की बात दोहराई। उसने कहा कि फोंटाना के मैकडेरमोट पार्क में उसने महिला से संबंध बनाए थे। लेकिन ड्राइवर के सहमति से संबंध बनाने की बात कहने के बाद पीड़िता ने कहा है कि उनके साथ रेप किया गया। ड्राइवर ने यह बात स्वीकार की है कि उसे पता था कि महिला नशे में है।



पुलिस ने ड्राइवर पर रेप के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। ड्राइवर को गिरफ्तार भी किया जा चुका है और उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। उबर कैब में महिला से यौन शोषण और रेप की कई घटनाएं भारत सहित दुनिया के कई देशों में भी सामने आ चुकी हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Feed

Recent Story

Contact Form

Name

Email *

Message *

Featured News