Wednesday, 10 April 2019

Abohar :- बाईक को जीप ने मारी टक्कर, ड्राईवर पर मामला दर्ज

बाईक को टक्कर मारने के आरोप में अज्ञात जीप चालक के खिलाफ मामला दर्ज


अबोहर। बहाववाला पुलिस ने गांव बुर्जमुहार काॅलोनी निवासी एक व्यक्ति के बाईक को टक्कर मारने के आराेप में अज्ञात जीप चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयानों में राजिंद्र कुमार ने अाराेप लगाया कि 5 अप्रैल काे वह अपने बाईक पर अपने साथी गनपत पुत्र शमशेर के साथ गांव दोदा कुलार में काम पर पर जा रहे थे। जब वे गांव दुतारांवाली के निकट पहुंचे तो रास्ते में एक अज्ञात जीप चालक ने तेजगति से उनके बाईक में टक्कर मार दी, जिससे वह तथा उसका साथी घायल हो गए और बाईक भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने राजिंद्र कुमार के बयानाें पर अज्ञात जीप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment

Popular Feed

Recent Story

Contact Form

Name

Email *

Message *

Featured News