Thursday, 23 May 2019

लोकसभा चुनाव परिणाम : देखिए फिरोजपुर सीट से जीतने के बाद बल्लुआना पहुंचे सुखबीर सिंह बादल ने क्या कहा अपने वर्करों को



 
 
सुखबीर सिंह बादल बल्लुआना में वर्करों का आभार जताते हुए


सुखबीर सिंह बादल को मिलने पहुंचा वर्करों का हजूम

सुखबीर सिंह बादल के साथ सैल्फी खिंचवाते युवा
लोकसभा चुनाव : फिरोजपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद शिअद-भाजपा के सांझे उमीदवार और शिअद के प्रधान सुखबीर सिंह बादल शाम 4.30 बजे बल्लुआना में बने अपने कार्यालय में आए और उन्होंने अपनी जीत का सारा श्रेय अकाली-भाजपा गठबंधन को दिया। जीत पर खुशी जाहिर करते हुए सुखबीर बादल ने अकाली-भाजपा कार्यकर्ताओं और वर्करों का धन्यावाद किया और सभी का मूंह मीठा करवाया।



सुखबीर सिंह बादल ने लोगों को संबोधन करते हुए कहा कि आपका बहुत-बहुत धन्यावाद जो आपने मुझ पर विश्वास दिखाया है। आपने मुझे नहीं जिताया बल्कि आपने आप को जिताया है। मेरी जीत आपकी अपनी जीत है। अब आप आने वाले दिनों में अबोहर और अपने ईलाके की नुहार देखना कैसे बदलती है।



सुखबीर सिंह बादल के बल्लुआना पहुंचने की खुशी में अकाली-भाजपा गठबंधन के सीनियर नेता भी मौके पर पहुंचे और बादल को बधाई देते हुए उन्हें पूरा सहयोग करने का विश्वास दिलाया। सुखबीर बादल ने भी सभी पदाधिकारियों का आभार जताया।

No comments:

Post a Comment

Recent Story

Contact Form

Name

Email *

Message *

Featured News