Thursday 6 June 2019

Haryanvi Dancer Queen Sapna Choudhary hit in social media

 सपना चौधरी ने ईद के मौके पर दिया अपने फैंस को गिफ्ट




मनोरंजन :-  हरियाणा की शान कहलाई जाने वाली Sapna Choudhary (सपना चौधरी) इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रही हैं। उनका हर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लगातार उनके फैंस बढ़ते जा रहे हैं। 


हरियाणा के स्टेजों से निकलकर बिग बॉस के रास्ते सपना अपने फैंस की संख्या दिन दुगनी और रात चौगुनी गति से बढ़ा रही हैं। सपना आज भी हरियाणवी गानों की जान बनी हुई हैं। हिंदी फिल्मों में भी स्पेशल सॉन्ग कर रही है और अब पंजाबी गानों का स्वैग बढ़ाने के लिए भी सपना लोगों की पहली पसंद बनी हुई हैं।

सपना लगातार सुर्खियों में भी बनी रहती हैं। ईद के मौके पर सपना, वसीम शेख की नई एल्बम में दिखाईं दी. इस एल्बम में न सिर्फ सपना ने जबरदस्त डांस किया था बल्कि अपनी आवाज भी दी है। सपना चौधरी का नया सॉन्ग नचके दिखा दे रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया। ये सॉन्ग टी सीरीज कंपनी द्वारा रिलीज किया गया है और पूरा हिट है। एक दिन पहले रिलीज हुए इस गीत को 1 लाख से ज्यादा फैंस ने देख लिया है।










सपना चौधरी सोशल मीडिया की क्वीन मानी जाती है और आए दिन उनके गाने सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते रहते हैं। हाल ही में सपना ने दलेर मेहंदी के संग बावली तरेड़ गाने में काम किया था। उस गाने में भी सपना चौधरी को लोगों ने खूब पसंद किया था। बता दें कि सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के डांस को देश सहित विदेशों में भी लोग खूब पसंद करते हैं। बावली तरेड सॉन्ग को 18 लाख से ज्यादा फैंस देख चुके है।

No comments:

Post a Comment