Monday, 1 April 2019

Abohar :- सिमिगो स्कूल में हवन यज्ञ से नए सत्र का शुभारंभ

सिमिगो स्कूल में हवन यज्ञ से हुआ नए सत्र का शुभारंभ


अबोहर। स्थानीय सीतो रोड़ स्थित सिमिगो इंटरनेशनल स्कूल में नए सत्र के शुभारंभ के उपलक्ष्य में हवन यज्ञ किया गया। जिसमें स्कूल द्वारा प्राप्त की गई सभी उपलब्धियों के लिए ईश्वर का धन्यवाद किया गया तथा विद्यार्थियों में पाई जाने वाली कमियों को दूर करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई, ताकि विद्यार्थी बिना किसी कठिनाई और सकरात्मक सोच रखते हुए शिक्षा तथा अन्य क्षेत्रों में असीम सफलता प्राप्त करें। हवन के समय स्कूल के चेयरमैन जय प्रकाश मित्तल, प्रबंधक कमेटी के सदस्य सत्यनारायण गोयल, मोहन लाल सिंगला, महिंद्र गोयल, नरेश गोयल, स्कूल प्रिंसीपल रजनी शर्मा एवं प्रशासनिक अधिकारी मोहम्मद जिया खान शामिल थे। सभी सदस्यों ने यज्ञ में आहुति अर्पण करते हुए छात्रों के उज्जवल भविष्य तथा नए सत्र के मंगलमय होने की कामना की।

No comments:

Post a Comment

Popular Feed

Recent Story

Contact Form

Name

Email *

Message *

Featured News