Thursday, 14 November 2019

X Media News : श्री गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 6 जरूरतमंद दिव्यांगों को दी ट्राईसाइकिलें व व्हीलचेयर

 

* समाजसेवी नर सेवा नरायण सेवा समिति ने अब 215 जरूरतमंदों की ट्राईसाइकिलें


ऑनलाईन ब्यूरो अबोहर समाजसेवी संस्था नर सेवा नारायण सेवा समिति ने सरकारी अस्पताल स्थित संस्था के कार्यालय में श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित 6 जरूरतमंद दिव्यांगों को 5 ट्राईसाइकिल व एक व्हीलचेयर वितरित की। समिति के मुख्य सेवादार राजू चराया ने बताया कि इन पांच ट्राईसाइकिलों व एक व्हीलचेयर के साथ संस्था द्वारा अब तक दी गई ट्राईसाइकिलों की संख्या 215 तक पहुंच चुकी है और अभी भी 1 ट्राईसाइकिल और 1 व्हीलचेयर के जरूरतमंद प्रतीक्षा सूची में हैं। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि एडीशनल सिविल जज सीनियर डिवीजन हरप्रीत सिंह थे। 

चराया ने बताया कि एक जरूरतमंद दिव्यांग कन्या जिसका हाल ही में विवाह होने वाला है, उसे संस्था की ओर से कन्या दान के रूप में व्हील चेयर दी गई है। इसके अलावा अन्य ट्राईसाइकिलें देने वालों में एडीशनल सिविल जज सीनियर डिवीजन हरप्रीत सिंह, निधि जुनेजा धर्मपत्नी ईशांत जुनेजा, पूनम जुनेजा धर्मपत्नी विपन जुनेजा तथा विपन जुनेजा शामिल थे। वहीं पांचवीं ट्राईसाइकिल दानी सज्जन ने गुप्तदान के रूप में परिवार ने अपने हाथों से जरूरतमंद को सौंपी। यह ट्राईसाइकिलें ढाणी देसराज, गांव गोबिंदगढ़, नई अनाज मंडी, निहाल खेड़ा और पांचवीं ट्राई साईकिल गांव भंगाला निवासी केशधारी दिव्यांग को दी गई। क्योंकि उसने श्री गुरुद्वारा साहिब तक जाने के लिए ट्राईसाईकिल की मांग की थी। ट्राईसाईकिलें मिलने के बाद सभी जरूरतमंदों ने संस्था के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। 

न्यायाधीश हरप्रीत सिंह ने संस्था के सेवा कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि इंसानों की सेवा करना ही इंसान का सबसे बड़ा धर्म है। आज जब पूरा देश ही नहीं बल्कि दुनियां भर में श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे है वहीं संस्था के माध्यम से इन दानी सज्जनों ने ऐसे दिव्यांगों की मदद करके बेहद ही महान कार्य किया है। इस मौके पर संस्था के कानूनी सलाहकार एडवोकेट अशोक बजाज, बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट अमनदीप सिंह धालीवाल, एएसआई राकेश छाबड़ा, डा. सौरभ फुटेला, डा. सतपाल फुटेला, सुनील चराया, सतीश मिढ़ा, जगदीश, रवि कुमार, अनु सोनी, कान्हां चंदौरा, नन्नू तिन्ना, कालूराम, एडवोकेट शीतल बजाज, बिट्‌टू नरूला, अंचित मोंगा, सुमित फुटेला, कमल खन्ना, जगदेव बराड़, चेतराम, अरुण कुमार, लखविंद्र सिंह, लक्खा सिंह आदि विशेष रूप से मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Recent Story

Contact Form

Name

Email *

Message *

Featured News