Wednesday, 4 December 2019

पंजाब / गार्डन में चल रहा बब्बू मान का अखाड़ा, हॉल में खाना खाते पूर्व सरपंच ने चला दी गोली, चाचा-भतीजे की मौत



- सरपंची के चुनावों को लेकर थी रंजिश

पंजाब. दोराहा के कश्मीर गार्डन पैलेस में एक एनआरआई परिवार के शादी समारोह में गोलियां चलने से दो लोगों की मौत हो गई। गोलीबारी अंदर हाल में हुई जबकि बाहर गार्डन में मशहूर गायक बब्बू मान का प्रोग्राम चल रहा था। बताया जा रहा है पुरानी सियासी रंजिश के चलते पूर्व सरपंच ने चाचा-भतीजे पर गोली चला दी, जिसमें दोनों की मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर भगदड़ मच गई, बब्बू मान की सिक्योरिटी उन्हें लेकर वापस चली गई। मृतकों की पहचान गुरप्रीत सिंह (28) और बलवंत सिंह (50) लुधियाना के तौर पर हुई है। आरोपी की पहचान जगजीत सिंह के तौर पर हुई है, जो पूर्व सरपंच बताया जा रहा है। पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ 302 का मामला दर्ज कर लिया है। उधर गोली चलाने वाला भी घायल बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार खमाणों के हरजीत सिंह की बेटी डॉ. हेमजोत सराओ और लुधियाना के धांदरा गांव के हरबंस सिंह के बेटे गुरकमलप्रीत सिंह का विवाह समारोह दोराहा के पैलेस में चल रहा था। दोनों परिवार अमेरिका में सेटल हैं। शादी के लिए वह भारत आए थे। समारोह में दूल्हा पक्ष द्वारा बुलाए गए गुरप्रीत सिंह और बलवंत सिंह की पहले से जगजीत सिंह से चुनावी रंजिश चली आ रही थी। बताया जा रहा है कि पैलेस के हाल में दोनों गुटों के लोग खाना खा रहे थे, इतने में एक ने दूसरे पक्ष के लोगों को घूर कर देखा तो दूसरे ने कुछ कमेंट कर दिया। इससे दोनों पक्षों में बहस हो गई। इसी दौरान जगजीत ने पिस्टल से गोली चला दी। इसमें भतीजे गुरप्रीत सिंह, चाचा बलवंत सिंह की मौत हो गई। आरोपी लुधियाना के गांव धांदरा का पूर्व सरपंच है। फायर होते ही पैलेस में भगदड़ मच गई।
दोराहा के कश्मीर गार्डन के बाहर पैलेस संचालकों ने बकायादा बोर्ड लगाकर हथियार अंदर लेकर जाना मना किया था। लेकिन इतनी सिक्योरिटी के चलते सरेआम हथियार अंदर गए और वारदात हुई, जिससे पैलेस सवालों के घेरे में है। उधर, पुलिस अभी जांच की बात कह रही है। मामले की जांच कर रहे दविंदर सिंह एसएचओ ने बताया कि मृतकों की पहचान गुरप्रीत सिंह और बलवंत सिंह निवासी धांदरा, लुधियाना के तौर पर हुई है। दोनों पर जगजीत सिंह ने फायर किया है। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पैलेस मालिकों पर कार्रवाई होगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Feed

Recent Story

Contact Form

Name

Email *

Message *

Featured News