Tuesday, 14 January 2020

हद हो गई / शादी के 17 दिन बाद विवाहिता ने दिया बच्चे को जन्म, पिता-भाई को ही बताया बच्चे का बाप

हद हो गई / शादी के 17 दिन बाद विवाहिता ने दिया बच्चे को जन्म, पिता-भाई को ही बताया बच्चे का बाप


क्राइम. आज हर कोई कहता है कि भाई कलयुग आ गया है। लेकिन क्या आपको पता है कि कलयुग क्यों कहा जा रहा है। अगर नहीं पता तो हम बताते हैं कलयुग की कहानी। जी हां, आज रिश्तों की कोई कदर नहीं रह गई है। हर कोई रिश्तों को तार तार करने के कई मामले सामने आए हैं। आज के युग में बच्चियां माँ बन रही है, जिसके कारण आज कलयुग कहा जाता है। तो हम बताते हैं आपको आज के कलयुग की एक ऐसी घटना जिसे पढ़कर आपके भी पैरों तले से जमीन निकल जायेगी। मामला एक युवती के शादी के 17 दिनों बाद एक बच्चे को जन्म देने का है। सुनने में ये थोड़ा अजीब लगेगा, लेकिन ये एक दम सच है और जब युवती ने बच्चे के पिता का नाम बताया तो सभी लोग थू थू करने लगे।

★★★ये भी देखें★★★




हाल ही में जो अपराध का मामला सामने आया है वह उन्नाव जिले का है, जहां शादी के 17 दिन बाद बच्चे को जन्म देने वाली महिला ने लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में रहने वाले अपने ही पिता-भाई समेत 11 लोगों पर शारीरिक शोषण का आरोप लगा दिया है। इस मामले को बंथरा थाना क्षेत्र की पुलिस को शिकायत दी गई है, जहाँ एसपी ने आईजी को पत्र भेजकर बंथरा पुलिस से विवेचना कराए जाने की मांग की थी।




वहीं रिपोर्ट उन्नाव में दर्ज होने का हवाला देकर आईजी ने एसपी की मांग को ठुकराते हुए विवेचना उन्नाव पुलिस को ही करने के निर्देश जारी किए हैं और महिला थाना प्रभारी ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पूरे मामले के बारे में बताते हुए कहा गया है कि लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र की एक महिला का विवाह 19 अप्रैल 2019 को उन्नाव सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुआ था और विवाह के 17 दिन बाद 6 मई को उसने बच्चे को जन्म दिया। जिसके बाद सभी लोग अचंभित रह गए और युवती से उसके बच्चे के पिता के बारे में जानने लगे।




वहीं शादी के महज 17 दिन बाद बच्चे के जन्म को लेकर ससुरालियों ने जब महिला से पूछताछ की तो उसने अपने पिता, सगे व चचेरे भाई के अलावा गांव के पूर्व प्रधान समेत 11 लोगों पर 13 साल की उम्र से शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया और ससुरालीजन पीड़िता को लेकर 28 दिसंबर को एसपी से मिले। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने महिला थाना प्रभारी सुनीता चौरसिया को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए और एसपी के निर्देश पर अगले ही दिन 29 दिसंबर को महिला थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। ये दिल दहला देने वाली घटना के बाद से लोगों का रिश्तों पर से भी यकीन खत्म होने लगा है।


अगर आप भी इस संबंधी अपने विचार देना चाहते हैं तो कॉमेंट बॉक्स में लिखें....

No comments:

Post a Comment

Popular Feed

Recent Story

Contact Form

Name

Email *

Message *

Featured News