Monday, 13 January 2020

डॉक्टर के पास इलाज करवाने के लिए आई युवती को डॉक्टर ने किया गर्भवती, बाद में.....

◆ प्रेम संबंध में कई बार होटलों में ले जाकर डॉक्टर ने किया दुष्कर्म



कोलकाता. आजकल प्यार और प्यार में शादी का झांसा देकर सबंध बनाने के कई मामले सामने आते रहते हैं। ऐसे ही बिधाननगर पुलिस कमिश्नरेट की महिला थाने की टीम ने एक महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। उसका नाम डॉ. शेखर हालदार (38) है। वह हल्दीराम के विपरीत दिशा में मौजूद भास्कर रॉय एनक्लेव में रहता है। उसे बुधवार देर रात गिरफ्तार किया गया है।



इस बारे में जानकारी देते हुए बिधाननगर कमिश्नरेट ने बताया कि 28 दिसम्बर 2019 को 23 साल की पीड़िता ने बिधाननगर महिला थाने में इससे संबंधित शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि मरीज के तौर पर वह एक बार इलाज कराने के लिए डॉक्टर के पास गई थी। उसके बाद दोनों एक दूसरे के करीब आते चले गए थे। नवम्बर 2018 में डॉक्टर ने एक होटल तीन दिन के लिए बुक किया। वहां दोनों एक साथ रहे थे और शारीरिक संबंध बनाया था। डॉक्टर ने खुद को तलाकशुदा बताया और कालीघाट मंदिर में जाकर उससे शादी कर ली। उसके बाद दोनों साथ-साथ घूमा करते थे।


युवती का आरोप है कि डॉक्टर ने अपने दोस्तों के बीच लड़की का परिचय अपनी मंगेतर के तौर पर कराया था। इस बीच कई बार कई जगहों पर होटल बुक किया और एक साथ रहे। जब लड़की गर्भवती हो गई तब उसने सीधे तौर पर शादी करने से इन्कार कर दिया। यह भी आरोप है कि लड़की ने डॉक्टर को 60000 रुपये भी दिए। उसमें से डॉक्टर ने महज 40000 रुपये उसे लौटाया है।




शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने भारतीय दंड विधान की धारा 493, 376, 496, 417 और 406 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्यवाही शुरू की। 31 दिसम्बर को पीड़िता की चिकित्सकीय जांच हुई, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। उसके बाद छह जनवरी को बिधाननगर कोर्ट में सीआरपीसी 164 के तहत पीड़िता का बयान गोपनीय तरीके से रिकॉर्ड किया और छापेमारी कर पुलिस की टीम ने आरोपित डॉक्टर को धर दबोचा है।

अगर आप इस पोस्ट सबंधी अपने विचार देना चाहते हैं तो नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें.

No comments:

Post a Comment

Popular Feed

Recent Story

Contact Form

Name

Email *

Message *

Featured News