Monday, 13 January 2020

पति ने भाई बनकर पत्नी की करवाई शादी, हनीमून पर कर दिया ये कांड

◆ पुलिस ने दोनों पति पत्नी को किया काबू



चंडीगढ़. उत्तराखंड के हरिद्वार की पुलिस ने एक ऐसी लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है, जो अपने पति के इशारे पर शादियां करती थीं। फिर गहने-पैसे लेकर फरार हो जाती थी। इस लुटेरी दुल्हन ने चंडीगढ़ के एक शख्स से शादी विवाह कर उसे धोखा दिया। शादी के कुछ दिनों बाद ही लुटेरी दुल्हन ससुराल से 50 हजार रुपए और जेवरात लेकर रफूचक्कर हो गई।




पुलिस ने लुटेरी दुल्हन के साथ उसके असली पति को भी गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, इस गिरोह का मास्टरमाइंड उसका पति ही है। ये दोनों अपने आप को भाई-बहन की तरह पेश करते थे। इस फ्रॉड कपल को हरिद्वार से पकड़ा गया है। इनका असली नाम अंजलि और महावीर है। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि अंजलि अपना नाम बदलकर यानी पूजा बनकर चंडीगढ़ के रहने वाले युवक से मिली थी। इसके बाद दोनों ने 18 दिसंबर को विवाह कर लिया था। 7 जनवरी को दोनों हनीमून पर हरिद्वार आए थे। दोनों एक होटल में ठहरे थे। इसी बीच अंजलि मौका देखकर 50,000 रुपए और जेवरात लेकर भाग निकली।



पीड़ित युवक ने कोतवाली में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि इससे पहले कि अंजलि और महावीर वहां से फरार हो जाते, दोनों को पुलिस द्वारा बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया गया। महावीर ने अंजलि को बहन बताकर पीड़ित युवक से मिलवाया था। पुलिस को आशंका है कि दोनों ने पहले भी ऐसी कई धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम दिया होगा, इसके बारे में आने वाले दिनों में खुलासा होने की उम्मीद है।

इस पोस्ट सम्बन्धी अपने विचार देने के लिए नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें.

No comments:

Post a Comment

Popular Feed

Recent Story

Contact Form

Name

Email *

Message *

Featured News