Friday 24 May 2019

25 मई आज का राशिफल/ 12 में से 7 राशि के जातकों के लिए आज बने नुक्सान के योग

★मिथुन राशि के लोगों को आज मिलेगी सफलता




राशिफल :- शनिवार, 25 मई को 12 में से 7 राशियों के लिए किसी ना किसी तरह के नुकसान के योग बन रहे हैं। हालांकि ज्यादातर लोगों को लिए नुकसान की भरपाई हो सकती है। दिन सोच-समझकर काम को आगे बढ़ाना होगा। मेष राशि वालों को मिलेगा किस्मत का भरपूर साथ, वृष राशि वालों के लिए महंगी चीजों की खरीदारी का दिन, मिथुन राशि वालों को मिल सकते हैं कोई बड़ी सफलता। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर भूमिका कलम से।


■ मेष - The Sun

आज किस्मत का साथ मिलेगा। आप लोगों से अलग अपना खुद का कोई रास्ता बना सकते हैं। भाग्य आपके साथ है। आपका वैवाहिक जीवन खुश रहेगा और आप काफ़ी संतुष्ट भी होंगे।
लकी कलर - गोल्डन, लकी नंबर – 10

■ वृष - The Empress

दिन खरीदारी का है। कोई महंगी चीज खरीद सकते हैं। प्रगति होगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। किसी भी परिस्थिति में नकारात्मक विचार मन में ना आने दें। दिन खुशनुमा रहेगा।
लकी कलर:- नीला, लकी नंबर:-5

■ मिथुन - Seven of Pentacles

किसी नई पहल से आपको कोई अच्छी सीख मिल सकती है। काम में सफलता मिलेगी, अपनी टीम का सहयोग लें। आपका कठिन परिश्रम आपको लाभ देगा। इन्वेस्टमेंट में फायदा होगा।
लकी कलर - पीला, लकी नंबर – 2

■ कर्क - Queen of Cups

दिन व्यक्तिगत संबंधों में नजदीकी और मधुरता लाने वाला है। आप नई ऊर्जा से भरे हुए होंगे। काम में आपका हमेशा उत्साहित रहना, आपको सफलता के करीब लाकर खड़ा कर देगा।
लकी कलर :-नीला, लकी नंबर:-3

■ सिंह - Ten of Wands

आज बिजनेस में कोई बड़ा नुकसान या नकारात्मक बात सामने आ सकती है। परिस्थितियां विपरीत होगी लेकिन आपको दृढ़ता के साथ आगे बढ़ना है। आत्मविश्वास बनाए रखें, जल्दी ही कोई बड़ा लाभ होगा।
लकी कलर - नीला, लकी नंबर – 7

■ कन्या - Three of Swords

दिन नुकसान होने के योग लेकर आया है। कुछ ऐसा घट सकता है, जिसको लेकर आप लंबे समय से परेशान हैं। खुद को मजबूत रखें, क्योंकि आज हुए नुकसान की भरपाई, भविष्य में हो सकती है।
लकी कलर – क्रीम, लकी नंबर – 4

■ तुला - The Chariot

आपको काम में बाधा आ सकती है। कुछ बने काम बिगड़ते नजर आएंगे। लेकिन किसी भी काम को रोकें नहीं, पूरे मन से काम को आगे बढ़ाते रहें। सफलता निश्चित प्राप्त होगी। खुद को निर्णायक स्थिति में लाएं।
लकी कलर - सफेद, लकी नंबर - 10

■ वृश्चिक - Ace of Swords

आज आप खुद को भावनात्मक रूप से बेहद मजबूत महसूस करेंगे। आपकी भीतर की ऊर्जा आपको सकारात्मक बनाएगी। कार्य स्थल पर सफलता मिलेगी। अपने प्रयास सही दिशा में जारी रखें।
लकी कलर – गहरा हरा, लकी नंबर – 8

■ धनु - Five of Cups

आज बेवजह थोड़ा परेशान रह सकते हैं, या किसी ऐसी बात का अफसोस मना सकते हैं जो महत्वपूर्ण ना हो। नुकसान होने के योग हैं, कुछ समय में भरपाई हो सकती है। लेकिन अभी सावधानी बरतें।
लकी कलर:- पिंक, लकी नंबर:-0

■ मकर - The Star

समय आपके फेवर में है, भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक कामों में रुचि बनेगी, किसी धार्मिक कार्य या आयोजन का मौका मिलेगा। आपके आशावादी होने से आपको परिवार और समाज मे सम्मान मिलेगा।
लकी कलर - नीला, लकी नंबर – 2

■ कुम्भ - Eight of Wands

यात्रा के योग बन सकते हैं, जो कि शुभ रहेगी। कुछ लोग विदेश यात्रा की योजना भी बना सकते हैं। नए कार्य की शुरुआत भी हो सकती है। आज का दिन आपके लिए काफी प्रगतिशील होगा, सफलता निश्चित है।
लकी कलर – पीला, लकी नंबर – 2

■ मीन - Page of Pentacles

दिन आपके लिए उत्साह से भरा होगा। ज्यादा से ज्यादा रचनात्मक रहें। नई कार्यशैली आपको नए परिणाम दिलाएगी, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। आप आज कोई नया कार्य भी शुरू कर सकते हैं।
लकी कलर – गुलाबी , लकी नंबर – 1

No comments:

Post a Comment