Saturday 25 May 2019

26 मई आज का राशिफल/ आज 12 राशियों में से इन 9 राशियों को मिलेगा फायदा

आज का राशिफल/ आज 12 में से 9 राशि वालों को मिलेगा फायदा




राशिफल :- रविवार के राशिफल के अनुसार 12 में से 9 राशियों को फायदा मिलने और खुशियों में समय गुजरने का संकेत है। 3 राशियों के लिए रविवार का दिन कुछ अच्छा रहने के संकेत नहीं है। मेष राशि वाले अपने पक्ष पर मजबूत रहेंगे, वृष वालों को संघर्ष के बाद सफलता, मिथुन वालों का अपनों से नजदीकी के कारण बढ़ेगा आत्मविश्वास।

◆ मेष - Strength

आज आपके लिए मातृ शक्ति की आराधना करना शुभ होगा। आज आप ख़ुद को बहुत मजबूत महसूस करेंगे। आपकी इच्छा शक्ति आज आपको जीत दिलवाएगी।
लकी कलर:- लाल, लकी नंबर:- 3

◆ वृष - Five of Wands

आज का दिन आपको बहुत संघर्ष के बाद परिणाम दिलवाएगा। लेकिन, इस दौरान कई नए लोगों से मुलाकात होगी,जो जीवन के नए आयाम दिखाएगी।
लकी कलर:- जामुनी, लकी नंबर:- 8

◆ मिथुन - Two of Cups

जीवनसाथी या प्रेमी के साथ आपकी नजदीकियां बढ़ने से आपका आत्मविश्वास चरम पर होगा। घर में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है।
लकी कलर:- क्रीम , लकी नंबर:- 2

◆ कर्क - The Hanged Man

आज आपको समर्पण की भावना से काम करना होगा। सहयोगियों से विवाद होने के कारण मानसिक अशांति बनी रहेगी। गले में तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर:- हरा, लकी नंबर:- 8

◆ सिंह - Temperance

बेहतर तालमेल और समझौते से भरा दिन रहेगा। आज नए प्रयोग करने से आपको सफलता तो मिलेगी लेकिन दूसरों के विचारों का खयाल रखें।
लकी कलर:- नीला, लकी नंबर:- 8


◆ कन्या - Ace of Swords

आज आप अपने आप को भावनात्मक रूप से बेहद मजबूत महसूस करेंगे, आपके रिश्तों में भी मजबूती का दिन है। कार्य स्थल पर सफलता मिलेगी।
लकी कलर:- गहरा हरा, लकी नंबर:- 8

◆ तुला - Ten of Swords

आज का दिन कुछ विपरीत परिस्थितियों को लेकर आया है। मन में हारने जैसा भाव बनेगा, रिश्तों में बहस से दिन खराब हो सकता है।
लकी कलर:- हल्का नीला , लकी नंबर:- 6

◆ वृश्चिक - Page of Cups

कार्ड के अनुसार आज आपके करियर में बदलाव हो सकता है। जॉब वालों को कुछ नए ऑफर मिल सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के योग हैं।
लकी कलर:- सफेद, लकी नंबर:- 1

◆ धनु - Four of Pentacles

असुरक्षा की भावना आपको परेशान करेगी और आप आसपास की गैरजरूरी चीज़ों के प्रति भी आसक्त होंगें। दुःखी मन और दुःख लाता है, इसलिए भावनाओं पर काबू रखें।
लकी कलर:- स्लेटी, लकी नंबर:- 5

◆ मकर - Six of Pentacles

आज किसी को आपकी सहायता की आवश्यकता पड़ सकती है। जरूरतमंद लोगों की मदद करने में आप बहुत अच्छा महसूस करेंगे। दिन आपके लिए काफी शुभ है।
लकी कलर:- पीला, लकी नंबर:- 5

◆ कुम्भ - Knight of Wands

आज का दिन एडवेंचर से भरा हो सकता है, आपका आत्मविश्वास ही आपकी सफलता की कुंजी है। नए प्रयोग सफल होंगे। आपकी यात्रा रोमांच से भरी होगी।
लकी कलर:- आसमानी, लकी नंबर:- 5

◆ मीन - Five of Cups

आज नुकसान होने के योग हैं, नुकसान का ज्यादा दुःख ना मनाएं, भरपाई के पूरे योग हैं। आज आप व्यर्थ में बहुत सी चीजों का अफसोस मना सकते है।
लकी कलर:- पिंक, लकी नंबर:- 0

No comments:

Post a Comment