Sunday, 26 May 2019

धमाल / सपना चौधरी का ये हॉट वीडियो हो रहा है वायरल, हरे कलर के फिट सूट में सपना का कहर

सपना चौधरी ने एक साथ किया कई गानों पर डांस



मनोरंजन :- हरियाणा की शान कहलाई जाने वाली Sapna Choudhary (सपना चौधरी) इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रही हैं। उनका हर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लगातार उनके फैंस बढ़ते जा रहे हैं। सपना का अब एक और वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें वे कई गानों पर एक साथ डांस कर रही हैं।


हरियाणवी डांसर सपना चौधरी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्हें सिर्फ हरियाणा, यूपी और पंजाब में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में जाना जाता है। सपना के डांस के लाखों दीवाने हैं, अब वे एक बड़ी सेलिब्रिटी बन गई हैं। यूट्यूब पर सपना के गाने वायरल होते रहते हैं। उनके स्टेज शोज से लेकर म्यूजिक वीडियोज तक, सभी गाने सोशल मीडिया पर हिट हैं।



सपना चौधरी का कोई भी वीडियो सोशल मीडिया पर कुछ ही समय में वायरल हो जाता है, ऐसे में इन दिनों सपना चौधरी का एक वीडियो यूट्यूब पर बार-बार देखा जा रहा है, वीडियो में सपना चौधरी हरे कलर के सूट में अलग-अलग गानों पर ठुमके लगाते हुए नजर आ रही है। सपना चौधरी का अलग अंदाज और लुक देखकर वहां पर मौजूद लोग उनके डांस को मोबाइल में कैद करते हुए नजर आ रहे हैं।

सपना चौधरी के इस वीडियो पर लाखों बार देखा जा चुका है। सपना चौधरी वीडियो में "तेरी आंख्या का यो काजल" और "गोली चल जावेगी" समेत कई गानों पर डांस करते हुए नजर आ रही है। सपना के इस वीडियो पी एंड एम सपना ऑफिशियल नाम के यूट्यूब अकाउंट से शेयर किया गया है। इस गाने को 5 दिनों के अंदर 4  लाख 62 हजार से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं।

ये वीडियो हो रहा वायरल



No comments:

Post a Comment

Popular Feed

Recent Story

Contact Form

Name

Email *

Message *

Featured News