Thursday 30 May 2019

अरोडा समाज द्वारा धूमधाम से मनाई गई श्री अरूट जी महाराज की जयंती

माल्यार्पण कर समाज के लोगों ने लिया अरूट जी द्वारा दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प



अबोहर। अरोड़ा समाज द्वारा श्री अरोडवंश समाज के युग प्रवर्तक श्री अरूट जी महाराज की जयंती वीरवार को धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरूआत अरूट जी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। मालार्पण के पश्चात विधायक अरूण नारंग सहित विमल ठठई, महिंदर बठला, अशोक मुंजाल, डा. रिशि नारंग, प्रवीण चावला, सुभाष जुनेजा, सुरेंद्र अनेजा, दलजीत सिंह तिन्ना, दविंदर सिंह काका, विपन नागपाल, डा. सुभाष नागपाल, राकेश छाबडा टीटू, अश्वनी डोडा, साहिल मुंजाल, मंगत राय बठला, सुभाष बाघला, कुलभूषण हितैषी द्वारा श्री अरूट जी महाराज के जीवन के बारे में विचार प्रस्तुत किए गए।

श्री चानन मल आहूजा चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से प्रसाद वितरण किया गया और आए हुए अन्य समाज के सदस्यों द्वारा अरूट की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इसके बाद अरोडवंश धर्मशाला में अरूट जी की जयंती के उपलक्ष्य में केक काटा गया। इस मौके पर समाज के सभी पदाधिकारियों ने समाज को मजबूत बनाने के लिए अपने-अपने विचार रखे।

समाज में अहम भूमिका निभा रहे विधायक अरूण नारंग को सभा के पदाधिकारियों द्वारा समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रधान महिंदर प्रताप बठला, डा. रिशि नारंग व अशोक मुंजाल ने कार्यक्रम में शामिल होने पर अरोडा समाज की तरफ से आए हुए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अनिल नागपाल, टोनी पाहूजा, डा. परमानंद धूडिया, छन्नू मदान, वेद प्रकाश गांधी, नवीन कुक्कड, खरैती नागपाल, बिशम टक्कर, शैली सेतिया, अमित सिडाना, ओमप्रकाश जुनेजा, दर्शन् लाल चुघ, सुरेंद्र चराया, सोमनाथ लाटू, नरेश बाघला, विक्की सचदेवा, गौरव टक्कर, सतपाल गिल्होत्रा, डा. पाल मदान, संजीव वर्मा, विक्रम बजाज, बिंदर सिंह, जगिंदर सिंह, जगदीश जुनेजा, साहिब छाबडा, पार्षद परमजीत पम्मा, साहिल धूडिया, ईशु कटारिया, अंकुर बाघला, शेरी बठला, शम्मी बुलंदी, मोहित भुटेजा, अमित असीजा बावा, रमेश मानव, डा. एसके वधवा, सुभाष बजाज, सुरेश सतीजा, खरैती नागपाल, विक्रम तिन्ना, नवनीत जायसवाल, प्रवीण जग्गा, अमन अरोड़ा, अशोक ईशपुजानी, सतीश झांब, एडवोकेट विरेन्द्र ग्रोवर, एडवोकेट इंद्रजीत सिंह, प्रैस सचिव दीपक मेहता आदि मौजूद थे।


युवा अरोड़वंश सभा द्वारा गर्मी को देखते हुए लगाई ठंडे-मीठे पानी की छबील


गर्मी के मौसम को देखते हुए श्री अरूट महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में युवा अरोड़वंश सभा और अरोडवंश सभा के पदाधिकारियों द्वारा सदर बाजार नं 12 के मेन चौंक पर ठंडे-मीठे जल की छबील लगाई गई, जहां पर सैंकडों लोगों ने शीतल जल ग्रहण करते हुए भयंकर गर्मी से राहत हासिल की। इस छबील की विशेषता यह रही कि अबोहर विधायक ने खुद लोगों के बीच शीतल जल वितरण किया।

विधायक अरूण नारंग ने युवा वर्ग द्वारा लगाई गई इस छबील की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि शहर की अन्य संस्थाएं भी इस भयंकर गर्मी में इस प्रकार की छबीलें लगाकर लोगों को राहत प्रदान करने का पुनीत कार्य करें। युवा अरोडवंश सभा के प्रधान साहिल मुंजाल ने बताया कि श्री अरूट जी महाराज द्वारा जनमानस के कल्याण के दिखाए मार्ग पर चलते हुए लोगों को भयंकर गर्मी से राहत दिलाने के लिए यह छबील लगाई गई है।

हर माह एक बैठक का आयोजन कर सदस्यों से फंड एकत्र किया जाएगा, जो कि अरोड़ा बिरादरी के जरूरतमंद लोगों को सहायता स्वरूप भेंट किया जाएगा। इस अवसर पर राकेश छाबड़ा टीटू, प्रवीण चावला, छोटू बठला, शंटी डोडा, विजय छाबड़ा, कर्ण नारंग, साहिल छाबड़ा, शेरी बठला, अंकुर बाघला, सिद्धार्थ सुखीजा, सुनील कुमार मंगा, अश्वनी नागपाल, गुरजंट भट्‌टी, देवेंद्र सिंह राठौर, गुरकीतर सिंह, रणबीर नारंग रौनी, अमन अरोड़ा, विशु कटारिया, साहिल धूडिया, दीपक मेहता मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment