Monday 20 May 2019

क्रिकेट का महाकुंभ : 46 दिन तक चलने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप के बारे में कुछ खास जानकारी देखिए......

⏭ 30 मई को खेले जा रहे क्रिकेट वर्ल्ड कप में 10 टीमें खेलेंगी, कौन जीतेगा ट्राफी

 

 

⏭ वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को ट्राफी के साथ मिलेगें 28 करोड रूपए

 

 





खेल समाचार. इंग्लैंड एंड वेल्स में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के शुरू होने में अब 10 दिन बचे हैं। ऐसे में कौन-कौन टीमें चैम्पियन बनने की दावेदार हैं, उन्हें लेकर चर्चा शुरू हो गई है। हो भी क्यों न, आखिर वर्ल्ड चैम्पियन बनने वाली टीम को सोने-चांदी से बनी 11 किलो वजनी ट्रॉफी के साथ-साथ 40 लाख डॉलर (करीब 28 करोड़ रुपए) की इनामी राशि जो मिलने वाली है। इसलिए सारे देशों की नजरें वनडे वर्ल्ड कप पर टिकी हुई है और क्रिकेट प्रेमी भी पूरी आशाएं लगाई बैठे है कि कब उनकी टीम जीते और वे जश्न मनाएं, तो हो जाइए तैयार हम देंगे आपकों वनडे वर्ल्ड कप की हर अपडेट........

इंग्लैंड में 5वीं बार खेला जाएगा क्रिकेट वर्ल्ड कप


बता दें कि वर्ल्ड कप 30 मई से 14 जुलाई तक चलेगा। इसमें विभिन्न देशों की 10 टीमें हिस्सा लेंगी। वे सिंगल-लीग फॉर्मेट में एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। टॉप-4 में रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। सेमीफाइनल मुकाबले 9 और 11 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड और बर्मिंघम के ऐजबेस्टन में खेले जाएंगे। 46 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का फाइनल 14 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा। इंग्लैंड एंड वेल्स में इससे पहले 1975, 1979, 1983 और 1999 में भी वर्ल्ड कप खेला जा चुका है.

ऑस्ट्रेलिया सबसे ज्यादा 5 बार बना चैम्पियन


बात करें वर्ल्ड कप की चैम्पियन टीमों की तो ऑस्ट्रेलिया की टीम सबसे ज्यादा 5 बार वर्ल्ड चैम्पियन बनी है। उसने 1987, 1999, 2003, 2007 और 2015 में खिताब जीते थे। वेस्टइंडीज की टीम शुरुआती दो वर्ल्ड कप 1975 और 1979 में चैम्पियन बनने में सफल रही थी। वहीं भारतीय टीम भी 2 बार 1983 और 2011 में वर्ल्ड चैम्पियन रह चुकी है। इसके अलावा पाकिस्तान 1992 और श्रीलंका 1996 में वर्ल्ड चैम्पियन बन चुके हैं। इसके बाद अब इस बार देखना दिलचस्प होगा कि इंगलैंड में कौन सी टीम वर्ल्ड चैम्पियन की ट्राफी उठाएगी.

वर्ल्ड कप जीतने वाले को कितनी मिलेगी प्राईज मनी


वर्ल्ड कप की कुल प्राइज मनी एक करोड़ डॉलर जानी के करीब 70 करोड़ रुपए है। यह हाल ही में खत्म हुई इंडियन प्रीमियर लीग की कुल प्राइज मनी से करीब 15 करोड़ रुपए ज्यादा है। आईपीएल की कुल प्राइज मनी 55 करोड़ रुपए होती है. उसकी विजेता मुंबई इंडियंस को पुरस्कार के तौर पर 20 करोड़ रुपए की धनराशि मिली। वर्ल्ड कप में किसको कितनी प्राइज मनी मिलती है इसपर डालते है एक नजर.....

1. वर्ल्ड चैम्पियन :- 40 लाख डॉलर यानी 28 करोड़ रुपए

2. रनर अप :- 20 लाख डॉलर यानी 14 करोड़ रुपए

3. सेमीफाइनल हारने वाली दोनों टीमों को :- 8-8 लाख डॉलर यानी 5.6 करोड़ रुपए

4. लीग चरण में मैच जीतने वाली हर टीम को :-  40-40 हजार डॉलर यानी 28 लाख रुपए

5. नॉकआउट में पहुंचने वाली हर टीम को :-  1-1 लाख डॉलर यानी 70 लाख रुपए

= इस हिसाब से वर्ल्ड कप की कुल पुरस्कार राशि बनी :- एक करोड़ डॉलर यानी 70 करोड़ रुपए

कितने लोग देखेंगे वर्ल्ड कप का लाईव मैच


क्रिकेट के दीवाने लगभग सभी देशों में मिल जाते है. इसलिए वर्ल्ड कप होने के समय सबसे ज्यादा लोग क्रिकेट चैनल्स ही देखते है। इस बार वर्ल्ड कप के लिए स्टार स्पोर्ट्स और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) का अनुमान है कि 150 करोड़ से भी ज्यादा लोग वर्ल्ड कप के मैच लाइव देखेंगे. भारतीय उपमहाद्वीप, जिसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल आदि देश शामिल है, में वर्ल्ड कप मैचों का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा।

ये है वर्ल्ड कप का पूरा मैच शैड्यूल


- 30 मई - गुरुवार - इंग्लैंड vs दक्षिण अफ्रीका - लंदन - दोपहर 3 से
- 31 मई - शुक्रवार - वेस्टइंडीज vs  पाकिस्तान - नॉटिंघम - दोपहर 3 से
- 1 जून - शनिवार - न्यूजीलैंड  vs श्रीलंका - कार्डिफ - दोपहर 3 से
- अफगानिस्तान  vs  ऑस्ट्रेलिया - ब्रिस्टल - शाम 6 से 

- 2 जून - रविवार - दक्षिण अफ्रीका vs  बांग्लादेश - लंदन - दोपहर 3 से
- 3 जून - सोमवार - इंग्लैंड vs पाकिस्तान - नॉटिंघम - दोपहर 3 से
- 4 जून - मंगलवार अफगानिस्तान vs श्रीलंका - कार्डिफ - दोपहर 3 से
- 5 जून - बुधवार भारत  vs  दक्षिण अफ्रीका - साउथम्प्टन - दोपहर 3 से
- बांग्लादेश vs न्यूजीलैंड - लंदन - शाम 6 से
- 6 जून - गुरुवार - ऑस्ट्रेलिया vs वेस्टइंडीज - नॉटिंघम - दोपहर 3 से
- 7 जून - शुक्रवार - पाकिस्तान  vs  श्रीलंका - ब्रिस्टल - दोपहर 3 से
- 8 जून - शनिवार - इंग्लैंड  vs   बांग्लादेश - कार्डिफ - दोपहर 3 से
- अफगानिस्तान  vs  न्यूजीलैंड - टांटन - शाम 6 से
- 9 जून - रविवार - भारत  vs  ऑस्ट्रेलिया - लंदन - दोपहर 3 से
- 10 जून - सोमवार - दक्षिण अफ्रीका  vs  वेस्टइंडीज - साउथम्प्टन - दोपहर 3 से
- 11 जून - मंगलवार - बांग्लादेश  vs  श्रीलंका - ब्रिस्टल - दोपहर 3 से
- 12 जून - बुधवार - ऑस्ट्रेलिया  vs  पाकिस्तान - टांटन - दोपहर 3 से
- 13 जून - गुरुवार - भारत  vs  न्यूजीलैंड - नॉटिंघम - दोपहर 3 से
- 14 जून - शुक्रवार - इंग्लैंड  vs  वेस्टइंडीज - साउथम्प्टन - दोपहर 3 से
- 15 जून - शनिवार - श्रीलंका  vs  ऑस्ट्रेलिया - लंदन - दोपहर 3 से
- दक्षिण अफ्रीका  vs  अफगानिस्तान - कार्डिफ - शाम 6 से
- 16 जून - रविवार - भारत  vs  पाकिस्तान - मैनचेस्टर - दोपहर 3 से
- 17 जून - सोमवार - वेस्टइंडीज  vs  बांग्लादेश - टांटन - दोपहर 3 से
- 18 जून - मंगलवार - इंग्लैंड  vs  अफगानिस्तान - मैनचेस्टर - दोपहर 3 से
- 19 जून - बुधवार - न्यूजीलैंड  vs  दक्षिण अफ्रीका - बर्मिंंघम - दोपहर 3 से
- 20 जून - गुरुवार - ऑस्ट्रेलिया  vs  बांग्लादेश - नॉटिंघम - दोपहर 3 से
- 21 जून - शुक्रवार - इंग्लैंड  vs  श्रीलंका - लीड्स - दोपहर 3 से
- 22 जून - शनिवार - भारत  vs  अफगानिस्तान - साउथम्प्टन - दोपहर 3 से
- वेस्टइंडीज  vs  न्यूजीलैंड - मैनचेस्टर - शाम 6 से
- 23 जून - रविवार - पाकिस्तान  vs  दक्षिण अफ्रीका - लंदन - दोपहर 3 से
- 24 जून - सोमवार - बांग्लादेश  vs  अफगानिस्तान - साउथम्प्टन - दोपहर 3 से
- 25 जून - मंगलवार - इंग्लैंड  vs  ऑस्ट्रेलिया - लंदन - दोपहर 3 से
- 26 जून - बुधवार - न्यूजीलैंड  vs  पाकिस्तान - बर्मिंघम - दोपहर 3 से
- 27 जून - गुरुवार - भारत  vs  वेस्टइंडीज - मैनचेस्टर - दोपहर 3 से
- 28 जून - शुक्रवार - श्रीलंका  vs  दक्षिण अफ्रीका - चेस्टर - दोपहर 3 से
- 29 जून - शनिवार - पाकिस्तान  vs  अफगानिस्तान - लीड्स - दोपहर 3 से
- न्यूजीलैंड vs ऑस्ट्रेलिया - लंदन - शाम 6 से
- 30 जून - रविवार - भारत  vs  इंग्लैंड बर्मिंघम दोपहर 3 से
- 1 जुलाई - सोमवार - श्रीलंका  vs  वेस्टइंडीज - चेस्टर - दोपहर 3 से
- 2 जुलाई - मंगलवार - भारत  vs  बांग्लादेश - बर्मिंघम - दोपहर 3 से
- 3 जुलाई - बुधवार - इंग्लैंड  vs  न्यूजीलैंड - चेस्टर - दोपहर 3 से
- 4 जुलाई - गुरुवार - अफगानिस्तान  vs  वेस्टइंडीज - लीड्स - दोपहर 3 से
- 5 जुलाई - शुक्रवार - पाकिस्तान  vs  बांग्लादेश - लंदन - शाम 6 से
- 6 जुलाई - शनिवार - भारत  vs  श्रीलंका - लीड्स - दोपहर 3 से
- ऑस्ट्रेलिया  vs  दक्षिण अफ्रीका - मैनचेस्टर - शाम 6 से

- 9 जुलाई - मंगलवार
पहला सेमीफाइनल 1 नंबर और  4 नंबर की टीम के बीच
ओल्ड ट्रेफर्ड - मैनचेस्टर
समय: दोपहर 3 से


- 11 जुलाई - गुरुवार
दूसरा सेमीफाइनल 2 नंबर और 3 नंबर वाली टीम के बीच
एजबेस्टन - बर्मिंघम
समय: दोपहर 3 से


- 14 जुलाई - रविवार - फाइनल - लॉर्ड्स - लंदन - समय - दोपहर 3 से


वर्ल्ड कप कुल 46 दिन तक चलेगा, इसमें कुल 48 मैच खेले जाएंगे और उपर दिया गया सभी मैचों का समय भारतीय समयानुसार है।

No comments:

Post a Comment