Wednesday 22 May 2019

लोकसभा चुनाव नतीजे : क्या है पंजाब का नतीजा, कहां से कौन आगे, गुरदासपुर से सन्नी देयोल, फिरोजपुर से सुखबीर बादल और बठिंडा से हरसिमरत आगे आगे

  • पंजाब की 13 सीटों में से 8 पर कांग्रेस, 2 पर अकाली दल, 2 पर भाजपा और 1 पर आप आगे



लोकसभा चुनाव : पंजाब की 13 लोकसभा सीटों में से 13 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं। इनमें सनी देयोल ने बड़ी बढ़त बना ली है। अब तक पंजाब की 13 सीटों में से 8 पर कांग्रेस, 4 पर अकाली दल-भाजपा और 1 सीट पर आप के भगवंत मान आगे हैं। राज्य में कुल 278 प्रत्याशी मैदान में हैं। गुरदासपुर सीट भाजपा की तरफ से सुपरस्टार सनी देओल को उतारे जाने के चलते यह सीट सबसे हाईप्रोफाइल सीट बन गई है। सनी का मुकाबला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ से है।

जानते है दिन भर की बड़ी अब तक की जानकारी






  •    10 बजे तक किस सीट पर किसको कितनी बढत अपडेट : 
    गुरदासपुर से सनी देओल-12872
    संगरूर से भगवंत मान-18993
    पटियाला से परनीत कौर-12338
    बठिंडा हरसिमरत कौर-1893
    लुधियाना से रवनीत बिट्‌टू-6796
    आनंदपुर साहिब से मनीष तिवारी-3232
    अमृतसर से गुरजीत औजला-7868
    फरीदकोट से मोहम्मद सदीक-1417
    फतेहगढ़ साहिब से अमर सिंह-5730
    फिरोजपुर से सुखबीर बादल-17231
    होशियारपुर से सोम प्रकाश-11367
    खडूर साहिब से जसबीर सिंह-22402
    जालंधर में संतोख सिंह चौधरी-4840
  •  9:00 बजे तक किस सीट पर किसको कितनी बढत अपडेट : 
    सामने आए 11 सीटों के रुझान में पटियाला से परनीत की बढ़त कम होकर 1498 की रह गई. संगरूर में कांग्रेस के केवल सिंह पर आप के भगवंत मान ने 1417 की बढ़त बनाई. बठिंडा में कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा पर भाजपा-शिअद उम्मीदवार हरसिमरत कौर ने 926 की बढ़त बनाई. आनंदपुर साहिब में मनीष तिवारी ने 135 वोटों की बढ़त बना ली. फिरोजपुर में कांग्रेस के शेर सिंह घुबाया पर शिअद प्रधान सुखबीर बादल 1195 वोटों से आगे थे, वहीं खडूर साहिब ने कमाल कर जसबीर सिंह ने 10309 की लीड ली.
  •  8:50 बजे तक किस सीट पर किसको कितनी बढत अपडेट :  प्रदेश की 13 में से 7 सीटों के रुझान सामने आए, जिनमें गुरदासपुर में भाजपा-शिअद उम्मीदवार सनी देओल ने कांग्रेस के सुनील जाखड़ पर 1467 वोटों की बढ़त बना ली. लुधियाना से पीडीए के सिमरजीत सिंह बैंस ने रवनीत सिंह बिट्‌टू से 304 की, आनंदपपुर साहिब में भाजपा-शिअद के प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने मनीष तिवारी पर 1236 की तो पटियाला से कांग्रेस की परनीत कौर ने सुरजीत सिंह रखड़ा पर 2359 की बढ़त बनाई थी.
  •  8:30 बजे तक किस सीट पर किसको कितनी बढत अपडेट :  पहला रुझान खडूर साहिब से आया. इस वक्त कांग्रेस के जसबीर सिंह डिम्पा शिअद-भाजपा की बीबी जागीर कौर से 721 वोटों से आगे थे.

    पंजाब के बारे में क्या कहते हैं एग्जिट पोल्स के नतीजे
    पंजाब : कुल 13 सीटें भाजपा+ कांग्रेस+ अन्य
    एबीपी न्यूज 5 8 0
    इंडिया टुडे-एक्सिस 3-5 8-9 0-1
    रिपब्लिक-सी-वोटर 2 11 0
    न्यूज 18-आईपीएसओएस 2 10 1
    रिपब्लिक-जन की बात 4 9 0
    टाइम्स नाऊ-वीएमआर 3 10 0
    न्यूजएक्स-नेता 4 8 1

No comments:

Post a Comment