Wednesday 5 June 2019

क्रिकेट वर्ल्ड कप/ देखिए भारत ने कैसे जीता दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला मैच, पूरी रिपोर्ट

वर्ल्ड कप के पहले मैच में बल्लेबाज और गेंदबाज चमके, किया शानदार आगाज





खेल समाचार :-  क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में बुधवार को भारत व दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए पहले मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत के साथ वर्ल्ड कप का आगाज किया गया। साउथैम्पटन के रोज बाउल स्टेडियम पर खेले गए मैच में दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराया।

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीता और बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने 50 ओवर में 9 विकेट पर 227 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 47.3 ओवर में 4 विकेट पर 230 रन बनाकर मैच जीत लिया।भारत की ओर से रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा रन बनाए। वे 122 रन बनाकर नाबाद रहे। वे मैन ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने10 चौके और 2 छक्के की मदद से 128 गेंद पर अपना शतक पूरा किया।

रोहित शर्मा  का यह 23वां वनडे इंटरनेशनल शतक है।
रोहित वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीयों में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। सौरव गांगुली 22 शतक के साथ चौथे नंबर पर हैं। उनका वर्ल्ड कप में यह दूसरा शतक है। उन्होंने पहला शतक 2015 में बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था। तब उन्होंने 137 रन की पारी खेली थी।


बुमराह-भुवनेश्वर ने लिए 2-2 विकेट 



चहल के अलावा भुवनेश्वर कुमार ने 44 और जसप्रीत बुमराह ने 35 रन देकर 2-2 विकेट लिए। कुलदीप यादव 46 रन देकर 1 विकेट लेने में सफल रहे। इस मैचमें दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब हुई। उसनेने पावर प्ले (शुरुआती 10 ओवर) में ही अपने दोनों ओपनर्स हाशिम अमला और क्विंटन डिकॉक के विकेट गंवा दिए थे। इस दौरान उसके 34 रन ही बने थे। दोनों को जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन भेजा था।


चहल ने एक ही ओवर में डुसेन-डुप्लेसिस को भेजा पवेलियन


अमला और डीकॉक के आउट होने के बाद फाफ डुप्लेसिस और रसी वान डर डुसेन ने पारी संभाली। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी की। टीम का स्कोर जब 78 रन था, तभी युजवेंद्र चहल ने अपने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर डुसेन और आखिरी गेंद पर डुप्लेसिस को पवेलियन की राह दिखाई। कुलदीप ने 23वें ओवर में जेपी डुमिनी को एलबीडब्ल्यू कर दिया।


ऐसे डूबी दक्षिण अफ्रीका की नईया


अमला 9 गेंद पर 6 रन बनारकर आउट हुए। बुमराह की गेंद पर रोहित शर्मा ने दूसरी स्लिप पर उनका कैच पकड़ा। अमला जब आउट हुए तब दक्षिण अफ्रीका के 3.2 ओवर में 11 रन थे।

डीकॉक ने 17 गेंद पर 10 रन बनाए। बुमराह की गेंद को कट करने की कोशिश में थर्ड स्लिप पर विराट कोहली ने उनका कैच पकड़ा। डीकॉक के आउट होने के समय दक्षिण अफ्रीका के 5.5 ओवर में 24 रन थे।

डुसेन ने 37 गेंद पर 22 रन बनाए। उन्होंने चहल की गेंद पर रिवर्स स्विप की कोशिश की। हालांकि, वे सफल नहीं हुए और गेंद लेग स्टम्प पर जा लगी। डुसेन जब आउट हुए तब टीम के 19.1 ओवर में 78 रन थे।

डुप्लेसिस 54 गेंद पर 38 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने चहल की गेंद को सीधा खेलने की कोशिश की। लेकिन गेंद बैट और पैड के बीच से होते हुए विकेट से जा टकराई। डुप्लेसिस के आउट होने के समय दक्षिण अफ्रीका के 20 ओवर में 80 रन थे।

डुमिनी ने 11 गेंदें खेलीं, लेकिन 3 रन ही बना पाए। कुलदीप की अपील पर अंपायर ने डुमिनी को एलबीडब्ल्यू आउट दे दिया। डुमिनी फैसले से अंसतुष्ट दिखे। उन्होंने रिव्यू लिया। हालांकि, थर्ड अंपायर ने मैदानी अंपायर के फैसले को सही ठहराया। डुमिनी जब पवेलियन लौटे तब दक्षिण अफ्रीका के 23 ओवर में 89 रन थे।

मिलर ने 40 गेंद पर 31 रन बनाए। उन्होंने 35वें ओवर की तीसरी गेंद पर शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन चहल ने फॉलोथ्रू में उनका कैच पकड़ लिया। मिलर के आउट होने के समय उनकी टीम का स्कोर 135 रन था।

एंडिले फेहलुकवायो 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वे चहल का चौथा शिकार बने। उन्होंने शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन चहल की गेंद उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लेते हुई विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में पहुंच गई। इस बीच फेहलुकवायो क्रीज से बाहर निकल चुके थे, ऐसे में धोनी ने उन्हें स्टम्प करने में कोई गलती नहीं की। फेहलुकवायो के आउट होने के समय दक्षिण अफ्रीका के खाते में 39.3 ओवर में 158 रन थे।

मॉरिस ने एक चौके और 2 छक्के की मदद से 34 गेंद पर 42 रन बनाए। भुवनेश्वर की गेंद पर लॉन्ग ऑफ पर विराट कोहली ने उनका कैच पकड़ा। वे जब आउट हुए तब दक्षिण अफ्रीका के 49.2 ओवर में 224 रन थे।

इमरान ताहिर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। उनका विकेट भी भुवनेश्वर ने लिया। केदार जाधव ने शॉर्ट कवर ने उनका कैच पकड़ा। ताहिर के आउट होते ही दक्षिण अफ्रीकी पारी के 50 ओवर पूरे हो गए।

No comments:

Post a Comment