Sunday, 14 July 2019

x media news | समझौता सदन व लीगल एड क्लीनिकों का अधिक से अधिक लाभ उठाए लोग : सिक्का

जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी द्वारा  डिवाईन लाईट स्कूल में कानूनी सेमिनार आयोजित



अबोहर। जिला सैशन जज फाजिल्का तरसेम मंगला, सीजेएम राजपाल रावल के निर्दर्शों पर जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी द्वारा स्थानीय डिवाईन लाईट सीनियर सैकेंडरी स्कूल में कानूनी सैंटरों की जानकारी देने के लिए सेमिनार लगाया गया। जिसके मुख्य मेहमान लोक अदालत के सदस्य व सेवानिवृत्त एसडीएम बीएल सिक्का, विशेष मेहमान अथारिटी के पैनल एडवोकेट अमृतपाल सिंह तिन्ना, एडवोकेट देसराज कंबोज, पीएलवी डा. मंगत सिंह थे। अध्यक्षता स्कूल के प्रबंधक एसपीएस कटारिया ने की।

उपस्थिति को संबोधित करते हुए बीएल सिक्का ने कहा कि जिला फाजिल्का के न्यू ज्यूडिशियल कम्पलैक्स में वैकल्पिक झगड़ा निवारण केन्द्र (एडीआर) सैंटर जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी के सचिव चीफ ज्यूडिशियल मैजिस्टे्रट राजपाल रावल के नेतृत्व में जरूरतमंद लोगों को कानूनी सेवाएं मुहैया करवा रहा है। इस सैंटर में फ्रंट आफिस और मीडियशन सैंटर भी स्थापित किए गए हैं। जिसमें जमीनी, बैकिंग, पारविारिक, लैबर, बिजली बोर्ड अन्य विभागों से संबंधित मामलों की निपटारा आपसी सहमती पर मौके पर बिना किसी देरी से करवाया जाता है।



एडवोकेट देसराज कंबोज ने कहा कि न्यू ज्यूडिशियल कम्पलैक्स में समझौता भवन के उपर स्थायी लोक अदालत भी लगाई जाती है, जिसमें हर सोमवार को विशेष तौर पर अतिरिक्त जिला सैशन जज जेपीएस वहनीवाल अदालत लगाकर लोगों को सस्ता व शीघ्र न्याय मुहैया करवाते हैं। कंबोज ने कहा कि स्थायी लोक अदालत में विभिन्न विभागों से संबंधित कार्यों में लोगों की उनकी जरूरतमंद सेवाएं मुहैया करवाने पर पाबंध करती है।

एडवोकेट अमृतपाल सिंह तिन्ना ने कहा कि अबोहर कोर्ट काम्पलैक्स में एसडीजेएम हरप्रीत सिंह की देखरेख में लीगल एड क्लीनिक द्वारा लोगों को कानूनी सेवाएं मुहैया करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी द्वारा शिक्षा, पुलिस, सेहत, पंचायत, समाज कल्याण, नगर कौंसिल, सिविल प्रशासन के सहयोग से अदालतों और सरकारी योजनाओं और प्रोजैक्टों की जानकारी जरूरतमंद लोगों को तक पहुंचाई जा रही है। प्रिंसीपल सुष्मना सिंह अरोड़ा, वाईस प्रिंसीपल गौरव अरोड़ा ने विद्यार्थियों व अध्यापकों से कानूनी सेवाएं अथारिटी की जानकारी घर-घर पहुंचाने की अपील की।

No comments:

Post a Comment

Popular Feed

Recent Story

Contact Form

Name

Email *

Message *

Featured News