Sunday, 24 November 2019

राजस्थान से पंजाब में हेरोइन लाकर बेचने वाले दो आरोपी काबू


ऑनलाइन डेस्क एक्स मीडिया पंजाब
अबोहर के थाना बहाववाला की पुलिस ने शनिवार शाम राजस्थान से पंजाब में हेरोइन लाकर बेचने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार सहायक थानेदार राजविंदर सिंह शनिवार शाम गांव राजपुरा के निकट गश्त कर रहे थे तो उन्हें मुखबिर ने सूचना दी कि चमियारखेड़ा निवासी नरेश कुमार व गांव शेरेवाला निवासी विनोद कुमार राजस्थान से हेरोइन लाकर पंजाब में बेचने का काम करते है। जिसपर पुलिस ने नाकाबंदी कर दोनों आरोपियों को 20 ग्राम हेरोइन सहित काबू करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 21, 29, 61, 85 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Feed

Recent Story

Contact Form

Name

Email *

Message *

Featured News