Thursday, 9 January 2020

देखिए एक ऐसा बाजार जहां लगती है दुल्हन की बोली



खबर जरा हट के
अक्सर हम बाजार से खाने-पीने की चीजें खरीदते है। लेकिन कहीं आपने कभी ऐसे बाजार के बारे में सुना है, जहां पर दुल्हन भी बेचीं जाती है। जी हां यह बात सच है। इसके बारें में जानकर आप भी आर्श्चयचकित रह जाओगे। आप भी सोचेगे आखिर ऐसा बाजार कौनसा है, जहां पर लोग आतें है, वो भी अपनी पसंद की दुल्हन को खरीदने। बता दें कि इस बाजार में हर साल हजारों लोग दुल्हन खरीदने के लिए आते हैं। एक अंग्रेजी अखबार डेली मेल की खबर के अनुसार बुल्गारिया में एक ऐसी जगह है, जहां के बाजार में आप को समान नही मिलेगा, लेकिन अगर आप को खुबसूरत दुल्हन की जरूरत हो तो उसमें जाने से आप को एक दुल्हन जरुर मिल जायेगी।





स्टारा जागोर नामक जगह पर लगता है बाजार

बता दें कि बुलगारिया में यह बाजार स्टारा जागोर नामक जगह पर लगाया जाता है। जहां पर लड़कियां सज धज के अपने लिबास में इस बाजार में अपने परिवार के साथ आ जातें है और फिर क्या उन्हें खरीदने के लिए उनके दुल्हे भी बाजार में आतें है और अपनी पसंद की दुल्हन को खरीद कर ले जातें हैं। जहां पर हर उम्र की दुल्हन मिल जाती है, इसी लिए ही ये बाजार पूरी चर्चाओं में है।

साल में 3 बार लगता है बाजार, हर उम्र की मिलती हैं दुल्हन

यह बाजार साल में 3 बार लगता है। इसमें हर उम्र की लड़की-लड़के और बुजुर्ग भी आतें है जो अपनी पसंद की लड़की से बात करते हैं और पसंद आने पर दुल्हन उन्हें अपना दूल्हा बना लेती है। बता दें कि ये बाजार पिछले कई वर्षों से लगाया जाता है। दरसल इस बाजार को लगाने के पीछे यही मकसद होता था कि जो लोग अपनी आर्थिक स्थिति के कारण बेटियों की शादी करने में असमर्थ होते थे। उनके लिए यह बाजार फायदेमंद होता है। सिर्फ इतना ही नही इस बाजार में दुल्हन पसंद करके लड़का जैसे ही उसे अपने घर लेकर जाता है। परिवार के लोग भी उसे दुल्हन मान लेतें हैं। ऐसा बाजार लगने से गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को एक सहारा मिला है, जिससे वह अपनी बेटियों की शादी कर सकते हैं।

अगर आपके मन में भी कोई विचार चल रहा है तो हमें नीचे कमेंट बॉक्स में लिखे

No comments:

Post a Comment

Popular Feed

Recent Story

Contact Form

Name

Email *

Message *

Featured News